होम / टीवी / CNN-News18 पर राहुल शिवशंकर ला रहे हैं ‘The Hard Facts’
CNN-News18 पर राहुल शिवशंकर ला रहे हैं ‘The Hard Facts’
एक घंटे का यह शो दो अक्टूबर 2023 से लॉन्च होगा और सप्ताहांत पर सीएनएन न्यूज18 व इसके यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर शाम सात बजे प्रसारित होगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘नेटवर्क18’ (Network18) के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘सीएनएन-न्यूज18’ (CNN-News18) ने एक नए न्यूज शो ‘द हार्ड फैक्ट्स’ (The Hard Facts) को लॉन्च करने की घोषणा की है। इस शो को नेटवर्क18 के कंसल्टिंग एडिटर राहुल शिवशंकर होस्ट करेंगे। एक घंटे का यह शो दो अक्टूबर 2023 से लॉन्च होगा और सप्ताहांत पर सीएनएन न्यूज18 व इसके यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर शाम सात बजे प्रसारित होगा।
चैनल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ‘द हार्ड फैक्ट्स’ काफी रिसर्च के बाद निष्पक्ष न्यूज देने के लिए चैनल के अटूट समर्पण का प्रमाण है। ऐसे समय में जब मीडिया में शोरशराबे और सनसनीखेज ने मुख्य स्थान ले लिया है, यह शो ऐसी प्रस्तुति देगा जो अच्छी तरह से शोध की गई और पूरी तरह से तथ्यों पर आधारित होगी। इस शो का लक्ष्य वस्तुनिष्ठ रिपोर्टिंग के प्रति प्रतिबद्धता के माध्यम से खुद को अलग रूप से स्थापित करना है। राहुल शिवशंकर के नेतृत्व में और अनुभवी शोधकर्ताओं की टीम द्वारा समर्थित यह शो उन स्टोरीज को उजागर करने की खोज में है, जो जनता के लिए मायने रखती हैं। इस शो में पॉलिटिक्स, इकनॉमिक्स, साइंस और कल्चर जैसे तमाम टॉपिक्स को शामिल किया जाएगा।
बताया जाता है कि ‘The Hard Facts’ को दो सेगमेंट्स में विभाजित किया जाएगा। पहले सेगमेंट में एंकर दिन भर की टॉप स्टोरीज पर अच्छी तरह से शोध किए गए तथ्यों को मूल में रखते हुए अपनी बात रखेगा और अतिथि वक्ताओं के साथ सार्थक बातचीत होगी। दूसरे सेगमेंट में दिन भर की अन्य प्रमुख स्टोरीज का संक्षिप्त विवरण दिया जाएगा।
इस नए शो के बारे में राहुल शिवशंकर का कहना है, ‘ऐसे दौर में जब तमाम तरह की गलत-सही सूचनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं, 'The Hard Facts' के माध्यम से मैं दर्शकों तक विशुद्ध तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाऊंगा। मैं अपने 30 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव का उपयोग केवल अच्छी तरह से रिसर्च की हुईं और तथ्यात्मक खबरों को प्रस्तुत करने के लिए करता हूं। ऐसी दुनिया में जहां असत्यापित खबरें और खोखली बयानबाजी बहुतायत में पनपती है, मैं विश्वसनीयता से समझौता करने के लिए तैयार नहीं हूं। यह शो काफी खास है। यहां सिर्फ न्यूज नहीं है, बल्कि अकाट्य तथ्यों पर बना एक परिप्रेक्ष्य है। मैं स्पष्टता और दृढ़ विश्वास के साथ समाचारों को प्रसारित करने की इस यात्रा का इंतजार कर रहा हूं।’
इस शो का प्रोमो आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स नेटवर्क18 टीवी शो सीएनएन न्यूज18 सलाहकार संपादक राहुल शिवशंकर कंसल्टिंग एडिटर नया शो द हार्ड फैक्ट्स न्यू शो