होम / टीवी / मणिपुर पर राहुल गांधी के सुझाव उचित नहीं हैं: तुषार गुप्ता
मणिपुर पर राहुल गांधी के सुझाव उचित नहीं हैं: तुषार गुप्ता
एंकर अशोक श्रीवास्तव के एक सवाल के जवाब में वरिष्ठ पत्रकार तुषार गुप्ता ने कहा कि मणिपुर पर राहुल गांधी के सुझाव उचित नहीं हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान दिए गए भाषण पर विवाद हो गया है। उन्होंने मणिपुर की हिंसा में सरकार के लिप्त होने का आरोप ही नहीं लगाया बल्कि इतना तक कह डाला कि बीजेपी भारत माता की हत्या कर रही है।
इसी मसले पर हिंदी न्यूज़ चैनल 'डीडी न्यूज़' के डिबेट शो में एंकर अशोक श्रीवास्तव के एक सवाल के जवाब में वरिष्ठ पत्रकार तुषार गुप्ता ने कहा कि मणिपुर पर राहुल गांधी के सुझाव उचित नहीं हैं। उन्होंने संसद में कहा कि वो मणिपुर जाकर वहां के लोगों से मिले लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या वो वहां सेना से मिले?
तुषार गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी इतनी गंभीर घटना को ड्रामा की तरह प्रस्तुत कर रहे हैं। राहुल गांधी हो सकता है कि पीएम मोदी और बीजेपी को पसंद नहीं करते हो लेकिन मणिपुर जैसे मसले पर उन्हें थोड़ी गंभीरता दिखानी चाहिए। राहुल गांधी कह रहे हैं कि सेना 2 दिन में शांति ला सकती है ! लेकिन आखिर ये होगा कैसे? क्या आप यह चाहते हैं वहां समस्या और बढ़ जाए? क्या आप देश के नागरिकों और सेना के बीच टकराव की बात कह रहे हैं? ऐसे तो राज्य में हालात और बिगड़ जाएंगे।
तुषार गुप्ता के ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
"कॉलेटरल डैमेज की चिंता भी नहीं दर्शा रहे राहुल गांधी...राहुल गांधी की जीरो क्रेडिबिलिटी...वो ऐसे सुझाव ला रहे हैं, जिससे घटना खत्म नहीं और बढ़ेगा", सुनिए मणिपुर मामले पर वरिष्ठ पत्रकार तुषार गुप्ता का तर्क...
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) August 11, 2023
अभी जुड़ें: https://t.co/M1fccwA5G6#DoTook | @AshokShrivasta6 |… pic.twitter.com/PQDgKlyCSG
टैग्स राहुल गांधी मणिपुर एंकर अशोक श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार तुषार गुप्ता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मणिपुर पर राहुल गांधी हिंदी न्यूज़ चैनल 'डीडी न्यूज़'