होम / टीवी / PTC पंजाबी लाया नया फैमिली गेम शो ‘पक्की पंजाबन’, इस वजह से है खास
PTC पंजाबी लाया नया फैमिली गेम शो ‘पक्की पंजाबन’, इस वजह से है खास
पीटीसी पंजाबी एक बार फिर मनोरंजन की दुनिया में नया रंग भरने जा रहा है। चैनल ने अपने नए पारिवारिक गेम शो ‘पक्की पंजाबन’ की घोषणा कर दी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
पीटीसी पंजाबी एक बार फिर मनोरंजन की दुनिया में नया रंग भरने जा रहा है। चैनल ने अपने नए पारिवारिक गेम शो ‘पक्की पंजाबन’ की घोषणा कर दी है, जो खासतौर पर पंजाब की महिलाओं और उनके पारिवारिक जुड़ाव को समर्पित है। यह शो 2 जून से हर सोमवार से शनिवार, शाम 7 बजे प्रसारित होगा।
‘पक्की पंजाबन’ एक हाई-एनर्जी फैमिली गेम शो है, जिसमें पंजाब के दो परिवारों की तीन-तीन महिलाएं हर एपिसोड में आमने-सामने होंगी। ये प्रतिभागी महिलाएं अपनी फुर्ती, बुद्धिमत्ता और टीमवर्क के जरिए मनोरंजक राउंड्स में हिस्सा लेंगी और नकद इनाम जीतने का मौका पाएंगी।
शो की विशेषताएं:
-
हर टीम में होंगी केवल महिलाएं- तीन-तीन सदस्य
-
गेम होंगे सवाल-जवाब, टास्क और पारिवारिक तालमेल पर आधारित
-
हर एपिसोड में मिलेगा नकद पुरस्कार जीतने का अवसर
-
50 एपिसोड्स के इस शो का अंत होगा एक भव्य ग्रैंड फिनाले के साथ, जिसमें चुनी जाएगी असली ‘पक्की पंजाबन’
शो के तीन मुख्य राउंड:
-
झटपट कैश राउंड – तेजी और दिमाग़ से तुरंत इनाम
-
वन टू का वार – रणनीति और टीमवर्क की असली परीक्षा
-
परी-वार राउंड – पारिवारिक ताकत और तालमेल का मुकाबला
पीटीसी नेटवर्क के एमडी और प्रेसिडेंट रबिन्द्र नारायण ने इस शो को लेकर कहा, ‘पक्की पंजाबन’ सिर्फ एक गेम शो नहीं है, यह पंजाब की हर महिला के संघर्ष, आत्मबल और जीवटता का उत्सव है। यह पहला ऐसा शो है जिसमें सिर्फ महिलाएं हिस्सा लेंगी और यह दिखाएंगी कि वे हर चुनौती का सामना कर सकती हैं।”
इस शो के जरिए न केवल मनोरंजन मिलेगा, बल्कि यह समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मान और प्रेरणा से भरने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी होगा।
टैग्स