होम / टीवी / किसान आंदोलन के बीच PTC न्यूज ने रखा अपना स्टैंड, लगाया गंभीर आरोप

किसान आंदोलन के बीच PTC न्यूज ने रखा अपना स्टैंड, लगाया गंभीर आरोप

कृषि कानूनों को रद्द करने की जिद पर अड़े किसानों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। इन सबके बीच, पंजाबी न्यूज चैनल ‘पीटीसी न्यूज’ ने अपना स्टैंड साफ कर दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कृषि कानूनों को रद्द करने की जिद पर अड़े किसानों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। किसानों की आवाज को और बुलंद करने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों का सहारा लिया जा रहा है। वहीं इस बीच आंदोलन के दौरान मीडिया के प्रति लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मीडिया सरकार का पक्ष रख रहा है और किसानों के आंदोलन के बारे में आधारहीन और नकारात्मक खबरें प्रसारित कर रहा है।

इन सबके बीच, पंजाबी न्यूज चैनल ‘पीटीसी न्यूज’ ने अपना स्टैंड साफ कर दिया है और खुलकर सोशल मीडिया पर कहा है कि वह किसानों के साथ खड़ा है और निष्पक्ष तरीके से एक सेतु का काम कर रहा है, ताकि किसानों की बात को सरकार तक और सरकार की बात को किसानों तक पहुंचाया जा सके। चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर रबिन्द्र नारायण ने अपने फेसबुक अकाउंट पर यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘एक दिन आता है जब आपको एक स्टैंड लेने की जरूरत होती है। पीटीसी नेटवर्क ने किसानों और सरकार के बीच एक सेतु बनने की कोशिश की, लेकिन जब आप देखते हैं कि सच्चाई को नजरअंदाज किया जा रहा है, तो  आपको सच्चाई के साथ खड़ा होना पड़ता है, भले ही आपको कितनी भी चुनौतियों या तोड़फोड़ का सामना करना पड़े।’

इस बीच उन्होंने कहा कि ‘पीटीसी’ न्यूज दुनियाभर के सभी पंजाबियों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का काम करता है और सरकार की आवाज लोगों तक। उन्होंने कहा कि यही काम इस आंदोलन के शुरू होने के पहले दिन से वह कह रहा है, लेकिन उसकी आवाज कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके चैनल के सैटेलाइट सिग्नल से कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर उसे ब्लॉक करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस तरह का काम कोई आम व्यक्ति नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि दो-ढाई घंटे तक चली जद्दोजहद के बाद चैनल के सिग्नल को ठीक किया जा सका है।


टैग्स चैनल पीटीसी नेटवर्क पीटीसी न्यूज किसानों का आंदोलन सिग्नल ब्लॉक
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

17 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago