होम / टीवी / PTC पंजाबी ने शुरू किया सिंगिंग रियलिटी शो, ऑडिशन के लिए लाया नया कॉन्सेप्ट

PTC पंजाबी ने शुरू किया सिंगिंग रियलिटी शो, ऑडिशन के लिए लाया नया कॉन्सेप्ट

पीटीसी पंजाबी की बदौलत कोविड महामारी पंजाब के उन छोटे बच्चों के लिए वरदान बन गई है जो सिंगिंग सुपरस्टार बनना चाहते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पीटीसी पंजाबी की बदौलत कोविड महामारी पंजाब के उन छोटे बच्चों के लिए वरदान बन गई है जो सिंगिंग सुपरस्टार बनना चाहते हैं। ‘वॉयस ऑफ पंजाब छोटा चैम्प’ सीजन-7 ने उन्हें अपने घरों से ही ऑनलाइन ऑडिशन देने की सुविधा दी और ये सुपरस्टारडम का सफर इसी सोमवार से शुरू हो गया है।

वॉयस ऑफ पंजाब छोटा चैंप, अपने इस नए सीजन के साथ शो एक बार फिर 8 से 14 साल की उम्र के सर्वश्रेष्ठ पंजाबी गायन प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और इन छोटी उम्र की प्रतिभाशाली आवाजों के भाग्य को बदलने के उद्देश्य के साथ अपने दर्शकों के बीच आ गया है। युवा और प्रतिभाशाली पंजाबी गायकों के सबसे बड़े रियलिटी शो का 7वां सीजन 23 अगस्त, रात 8.30 बजे से पंजाबी चैनल ‘पीटीसी पंजाबी’ पर शुरू हो चुका है।

अफसाना खान, सचिन आहूजा और बीर सिंह मुख्य जज हैं, वहीं मिस पूजा, मन्नत नूर, जसबीर जस्सी, मास्टर सलीम, कंवर ग्रेवाल, सिंगा, आर नैट, अखिल, खान साब, माशा अली, कुलविंदर बिल्ला, हैप्पी रायकोटी, रूपिंदर हांडा, गुरशाबाद सहित कई पंजाबी सुपरस्टार पंजाब के सर्वश्रेष्ठ युवा गायक का चयन करने के इस सफर में शो से दिखाई देंगे।

ऑनलाइन ऑडिशंस ने इस सीजन को और अधिक रोचक और खास बना दिया, क्योंकि यह आम जनता को अपने घर से बाहर कहीं भी जाए बिना भाग लेने का अवसर प्रदान करता है। मोबाइल पर एक क्लिक बटन ने प्रतिभावान सितारों के लिए करियर में प्रगति के दरवाजे खोल दिए और इस प्रतिष्ठित टाइटल पर अपना दावा पेश करने के साथ-साथ नाम और प्रसिद्धि अर्जित करने का मौका भी दिया है। नए कॉन्सेप्ट के साथ दिलचस्प सेगमेंट और थीम राउंड इस प्रतियोगिता को शो में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के लिए थोड़ा कठिन और दर्शकों के लिए दिलचस्प बनाने वाला है।

पीटीसी नेटवर्क के एमडी व प्रेसिडेंट रबिंद्र नारायण ने बात करते हुए कहा, ‘जब ये बच्चे ऑडिशन और पहले राउंड के लिए कदम रखते हैं तो उन्हें नहीं पता होता है कि कहां जाना है, कौन सा दरवाजा खोलना है और किस रास्ते से स्टूडियो पहुंचना है। ग्रैंड फिनाले के बाद लोग उनके लिए दरवाजे खोलते हैं। उनका जीवन हमेशा के लिए बदल जाता है और यह हमारे लिए बहुत संतोषजनक है।’

बता दें कि इस सीजन का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जून 2021 में खोला गया था। प्रतिभागियों के लिए इसे आसान और सुविधाजनक बनाते हुए, चैनल ने यह सुनिश्चित किया कि ऑडिशन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई बाधा न आए। प्रतिभागियों को एक मिनट का अपने गाने का वीडियो रिकॉर्ड करने और इसे वॉट्सऐप, वेबसाइट या पीटीसी प्ले ऐप के माध्यम से भेजने के लिए कहा गया था। शो में प्रतिभागियों का सफर विभिन्न राउंड्स के दौरान उनके प्रदर्शन और उनकी गायिकी पर जजों के द्वारा किये गए आंकलन पर निर्भर करेगा।


टैग्स पीटीसी पंजाबी पीटीसी वॉयस ऑफ पंजाब छोटा चैम्प
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago