होम / टीवी / पीएम मोदी ने फिर की 'TV9 भारतवर्ष' की तारीफ, 10 दिनों में ये दूसरा मौका

पीएम मोदी ने फिर की 'TV9 भारतवर्ष' की तारीफ, 10 दिनों में ये दूसरा मौका

कोरोना वायरस का अंधकार मिटाने के लिए पीएम मोदी ने देशवासियों से 5 अप्रैल की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की लाइटें बंद कर दीया, मोमबत्ती या मोबाइल फ्लैश लाइट जलाने की अपील की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोना वायरस का अंधकार मिटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 5 अप्रैल की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की लाइटें बंद कर दीया, मोमबत्ती या मोबाइल फ्लैश लाइट जलाने की अपील की है, ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ छेड़ी गई जंग में पूरा देश एक साथ खड़ा हो सके और कोई खुद को अकेला न महसूस करे। कोरोना के खिलाफ इस जंग में एक बार फिर ‘TV9 भारतवर्ष’ ने कुछ अलग तरह से अपना योगदान दिया है, जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की है।

दरअसल, ‘TV9 भारतवर्ष’ ने 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट तक दीया जलाने की अपील की है। इसके लिए चैनल ने एक खास कार्यक्रम बनाकर #9Minute9baje एक दिया, देश और दुनिया के नाम से मुहिम चलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में ‘TV9 भारतवर्ष’ की मुहिम की तारीफ की है और ऐसा पहली बार है जब किसी चैनल की प्रधानमंत्री मोदी ने दस दिनों के भीतर दूसरी बार तारीफ की हो। पीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए ‘TV9 भारतवर्ष’ का संदेश हर भारतीय को प्रेरित करने वाला है।

इस बारे में समाचार4मीडिया से बातचीत में चैनल के मैनेजिंग एडिटर संत प्रसाद का कहना है, ‘टीवी9 भारतवर्ष की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना की है, यह हमारे लिए बहुत-बहुत गर्व की बात है। हम फिलहाल इस सोच को लेकर काम कर रहे हैं कि इस समय देश के भले के लिए जो भी कदम उठाए जा रहे हैं, उनमें हम अपनी भागीदारी निभाएं और उसको महसूस कराएं। जनता कर्फ्यू की बात करें तो उस दौरान हमारा आइडिया था कि हम घर से बुलेटिन करवाएंगे, ताकि लोगों तक ये संदेश पहुंचे कि जब हम घर से बुलेटिन करवा सकते हैं तो आपको (लोगों को) भी इससे सीख लेकर अपने घरों में ही रहना चाहिए। रही बात दीया जलाने वाले कार्यक्रम की तो इसके पीछे भी एक यही सोच थी कि लोगों तक ज्यादा से ज्यादा भावनात्मक तरीके से ये मैसेज पहुंचे।’

इसके साथ ही संत प्रसाद का यह भी कहना है, ‘हमारी सोच यही है कि हम उन भावनाओं को अपने दर्शकों तक ले जाएं जो हमारी सरकार चाहती है और हमारा देश भी चाहता है। जो इस वक्त सबसे उपयुक्त इसलिए भी है, क्योंकि हमारा मनोबल मजबूत रहे। कोरोना के खिलाफ जो कदम उठाए जाने चाहिए या उठाए जा रहे हैं, वो तो हैं लेकिन हम अपने घरों में रहकर अपने आप से कटें न, ऊबें न और अपने परिवार के साथ समय विताते वक्त ये न सोचें कि हम पूरी दुनिया से अलग-थलग पड़े हुए हैं। ये अलग-थलग रहना हम सब की मजबूरी है, क्योंकि हमारे दरवाजे पर ऐसी महामारी खड़ी है कि यदि हम निकलेंगे तो सब कुछ खत्म होने की आशंका है। इस कार्यक्रम के पीछे भी हमारी यही सोच है कि हम भावनात्मक रूप से लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में कामयाब हों। इस तरह की सोच को मूर्त रूप देने में हमारी पूरी टीम ने मिलकर काम किया।’ 

ये भी पढ़ें- Tv9 भारतवर्ष का अनूठा प्रयोग, आम जनता के साथ पीएम मोदी ने भी की सराहना

‘जनता कर्फ्यू’ के दिन भी पीएम मोदी ने की थी सराहना

इससे पहले पीएम मोदी ने ‘जनता कर्फ्यू’ के दिन 'TV9 भारतवर्ष' के ऐतिहासिक और अनोखे पहल की सराहना की थी। दरअसल, चैनल ने एक नए प्रयोग के तौर पर तय किया था कि टीवी एंकर्स स्टूडियो से नहीं बल्कि अपने-अपने घरों से ही लाइव बुलेटिन करेंगे और सभी खबरें उसी अंदाज में लोगों तक पहुचाएंगे।


टैग्स नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस TV9 भारतवर्ष
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

9 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

9 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

9 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

10 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

21 hours ago