होम / टीवी / DD में दिखेगा बड़ा बदलाव, इन पदों पर होगी नियुक्ति

DD में दिखेगा बड़ा बदलाव, इन पदों पर होगी नियुक्ति

सूचना-प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पिछले दिनों बदलते दौर में आगे बढ़ने और निजी चैनल्स को टक्कर देने के लिए दूरदर्शन में बदलाव की घोषणा की थी, प्रसार भारती बोर्ड ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

सूचना-प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पिछले दिनों बदलते दौर में आगे बढ़ने और निजी चैनल्स को टक्कर देने के लिए ‘दूरदर्शन’ (Doordarshan) में बदलाव की घोषणा की थी। इसके तहत दूरदर्शन में क्रिएटिव हेड की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा गया था, ताकि इसके प्रोग्रामिंग को और बेहतर किया जा सके।   

इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रसार भारती बोर्ड ने अपनी 156वीं बोर्ड बैठक में इस तरह के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब दूरदर्शन में जल्द ही कई बदलाव दिखाए देंगे। बोर्ड ने प्रसार भारती के चेयरमैन ए सूर्यप्रकाश को सर्च और सलेक्शन कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी है। यह कमेटी चीफ कंटेंट ऑफिसर और चैनल हेड के लिए उपयुक्त व्यक्ति की तलाश करेगी। यह नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की जाएगी।  

यह भी पढ़ें: DD-AIR में बड़े बदलाव की तैयारी, सरकार लाई ये प्रस्ताव

बताया जाता है कि बोर्ड ऐसे प्रोफेशनल्स की तलाश में है, जिन्हें ब्रॉडकास्टिंग (न्यूज/कल्चर/आर्ट्स/एंटरटेनमेंट/स्पोर्ट्स जॉनर आदि में विशेषता के साथ) में 15-20 साल से ज्यादा का अनुभव हो और पिछले पांच साल से कोई लीडरशिप भूमिका संभाल रहे हों। किसी बड़े नेटवर्क में एक अथवा ज्यादा चैनल्स की कमान संभालने का अनुभव रखने वालों को वरीयता दी जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीफ कंटेंट ऑफिसर के ऊपर कंटेंट/क्रिएटिव फंक्शंस के साथ ही दूरदर्शन नेटवर्क (नेशनल और रीजनल चैनल्स) के ऑपरेशंस की पूरी जिम्मेदारी होगी। वहीं, चैनल हेड के ऊपर कंटेंट और चैनल स्ट्रैटजी की पूरी जिम्मेदारी होगी।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स प्रसार भारती दूरदर्शन प्रकाश जावड़ेकर चीफ कंटेंट ऑफिसर क्रिएटिव हेड ए सूर्यप्रकाश
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago