होम / टीवी / प्रसार भारती ने ‘DD FreeDish’ में खाली पड़े MPEG-2 स्लॉट्स के लिए मांगे आवेदन

प्रसार भारती ने ‘DD FreeDish’ में खाली पड़े MPEG-2 स्लॉट्स के लिए मांगे आवेदन

70वीं ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से ये स्लॉट प्रदान किए जाएंगे। ये स्लॉट्स 11 जुलाई 2023 से 31 मार्च 2024 तक के लिए आवंटित किए जाने हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पब्लिक ब्रॉडकास्टर ‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharati) ने ‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटफॉर्म डीडी फ्रीडिश (DD FreeDish) पर खाली पड़े एमपीईजी-2 स्लॉट (MPEG-2 slots) के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये स्लॉट्स 11 जुलाई 2023 से 31 मार्च 2024 तक के लिए आवंटित किए जाने हैं।

इन स्लॉट्स का आवंटन ऑनलाइन 70वीं ई-नीलामी द्वारा किया जाएगा। ई-नीलामी प्रक्रिया फिलहाल चार जुलाई 2023 से प्रस्तावित है। यह ई-नीलामी प्रसार भारती द्वारा निजी चैनल्स को डीडी फ्रीडिश स्लॉट के आवंटन के लिए अधिसूचित ई-नीलामी प्रक्रिया के अनुसार आयोजित की जाएगी। प्रसार भारती द्वारा चैनल की शैली/भाषा के अनुसार विभिन्न बुके (Bucket) में टीवी चैनल्स का वर्गीकरण किया गया है।

बुके ए प्लस (Bucket A+) में जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (हिंदी) शामिल किए गए हैं और इसका आरक्षित मूल्य (रिजर्व प्राइस) 17.41 करोड़ रुपये रखा गया है। बुके ए (A) में हिंदी मूवी चैनल्स और सभी भाषाओं के टेलीशॉपिंग चैनल्स शामिल हैं और इसका इसका रिजर्व प्राइस 15.27 करोड़ रुपये रखा गया है। बुके बी (Bucket B) में म्यूजिक चैनल्स (हिंदी), स्पोर्ट्स चैनल्स (हिंदी) और भोजपुरी भाषा के सभी चैनल्स शामिल किए गए हैं और इसका रिजर्व प्राइस 14.66 करोड़ रुपये है।

बुके सी (Bucket C) का रिजर्व प्राइस 14.37 करोड़ रुपये रखा गया है और इसमें न्यूज और करेंट अफेयर्स (हिंदी) चैनल्स शामिल हैं। वहीं, बुके डी (Bucket D) का रिजर्व प्राइस 11.58 करोड़ रुपये है और इसमें अन्य शैलियों (genres) अथवा हिंदी के बचे हुए चैनल्स, आध्यात्मिक/धार्मिक/आयुष, सभी शैलियों के मराठी, पंजाबी व उर्दू चैनल्स और न्यूज व करेंट अफेयर्स (अंग्रेजी) चैनल्स शामिल हैं। बुके आर1 (Bucket RI) में उन चैनल्स को शामिल किया गया है, जिन्हें ऊपर के बुके में कवर नहीं किया गया है। इसका रिजर्व प्राइस 2.20 करोड़ रुपये रखा गया है।


टैग्स प्रसार भारती दूरदर्शन डीडी फ्रीडिश डीडी नीलामी ई-नीलामी पब्लिक ब्रॉडकास्टर आवेदन एमपीईजी 2 स्लॉट्स ई-ऑक्शन सार्वजनिक प्रसारक
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

19 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago