होम / टीवी / प्रणय रॉय लेकर आए अपना नया वेंचर ‘DeKoder’
प्रणय रॉय लेकर आए अपना नया वेंचर ‘DeKoder’
बता दें कि प्रणय रॉय मीडिया फर्म ‘नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड‘ (NDTV) के फाउंडर और पूर्व चेयरपर्सन हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘अडानी’ (Adani) समूह द्वारा मीडिया फर्म ‘नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड‘ (NDTV) का अधिग्रहण किए जाने के बाद प्रणय रॉय अब अपना नया वेंचर ‘डिकोडर’ (deKoder) लेकर आए हैं।
'डिकोडर' आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित वेबसाइट और ऐप होगा, जो चुनाव विश्लेषण से लेकर वैश्विक घटनाओं जैसे जटिल मुद्दों को सरल रूप में पेश करेगा। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य इन तमाम जानकारियों को 15 विभिन्न भारतीय भाषाओं में प्रस्तुत कर लोगों के लिए सुलभ बनाना है।
बताया जा रहा है कि इस वेंचर से दर्शकों को जटिल वैश्विक मुद्दों को समझने के साथ ही विभिन्न भाषाओं में बेहतरीन कंटेंट की सुलभता होगी। बता दें कि प्रणय रॉय ‘एनडीटीवी’ के फाउंडर और पूर्व चेयरपर्सन हैं।
Presenting deKoder to you - one of India's first AI-Driven Digital Content Platforms for the analysis of elections & global trends. Soon to be in 15 different Indian languages.
— deKoder (@deKoderdigital) January 13, 2024
To stay ahead of the curve subscribe to the deKoder channel.
Click here: https://t.co/22XnjEni0e… pic.twitter.com/4BWkdL8jm9
टैग्स अडानी ग्रुप प्रणय रॉय डिकोडर नया वेंचर न्यू वेंचर