होम / टीवी / Tv9 भारतवर्ष का अनूठा प्रयोग, आम जनता के साथ पीएम मोदी ने भी की सराहना

Tv9 भारतवर्ष का अनूठा प्रयोग, आम जनता के साथ पीएम मोदी ने भी की सराहना

कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने और संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए रविवार को पूरे देश में 'जनता कर्फ्यू' लागू किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने और संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए रविवार को पूरे देश में 'जनता कर्फ्यू' लागू किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक लोग घरों से न निकलें। लिहाजा पूरे देश में इसका व्यापक असर भी देखने को मिला। इसी कड़ी में टीवी इतिहास में पहली बार एक ऐसा प्रयोग भी किया गया, जो काफी अनूठा है। दरअसल 'जनता कर्फ्यू' के दिन Tv9 भारतवर्ष ने अपने सभी टीवी एंकर्स स्टूडियो से नहीं बल्कि अपने-अपने घरों से ही लाइव बुलेटिन पढ़ने को कहा। लिहाजा आदेश मिलने के बाद सभी एंकर्स ने कमान संभाल ली और घर को ही ऑफिस बनाकर सभी खबरें उसी अंदाज में पहुंचाना शुरू कर दी, जिस अंदाज में वे अभी तक पहुचाते रहे हैं।

चैनल की इस पहल की न सिर्फ आम जनता ने बल्कि खुद प्रधानमंत्री मोदी भी सराहना की। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जनता कर्फ्यू की सफलता में मीडिया का बहुत बड़ा योगदान है। टीवी न्यूज की आपाधापी के बीच TV9Bharatvarsh ने अपने एंकर से घर से ही बुलेटिन करवाने का जो प्रयोग किया है, वो सराहनीय है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इसका बहुत लाभ होगा।’

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से लोगों को सावधानियां बरतने की जानकारी देने वाला मीडिया भी अब ऐतिहात बरत रहा है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों की तर्ज पर कोरोना वायरस के चलते कई बड़े मीडिया हाउस ने अपने कर्मियों को घर से काम करने के निर्देश दिए हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, कई मीडिया कंपनियों ने तो अपने रिपोर्टर्स को जहां तक संभव हो सके प्रेस कॉन्फ्रेंस से दूर रहने तक की सलाह दी है।  


टैग्स नरेंद्र मोदी टीवी9 भारतवर्ष प्रधानमंत्री एंकर्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

21 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago