होम / टीवी / महिला पत्रकार ने पहले ‘भैयाजी’ से सीखे पत्रकारिता के ‘गुर’, फिर जीता दिल
महिला पत्रकार ने पहले ‘भैयाजी’ से सीखे पत्रकारिता के ‘गुर’, फिर जीता दिल
‘न्यूज18 इंडिया’ के लोकप्रिय शो ‘भैयाजी कहिन…’ का काफिला 17 जनवरी को दिल्ली के क्नॉट प्लेस पर पहुंचा, जहां ‘दो दिन का मंथन, 2024 के लिए चिंतन!’ पर चर्चा हुई।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘न्यूज18 इंडिया’ के लोकप्रिय शो ‘भैयाजी कहिन…’ का काफिला 17 जनवरी को दिल्ली के क्नॉट प्लेस पर पहुंचा, जहां ‘दो दिन का मंथन, 2024 के लिए चिंतन!’ पर चर्चा हुई। शो के होस्ट व जाने-माने पत्रकार प्रतीक त्रिवेदी ने अपनी अलहदा शैली में कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। लेकिन इस बीच चर्चा के दौरान एक महिला पत्रकार कैमरे के सामने आ गई और प्रतीक त्रिवेदी को अपनी पहचान इंग्लिश में बताना शुरू किया। कार्यक्रम हिंदी में था लिहाजा शो के होस्ट को यह बात पसंद नहीं आयी और उन्होंने पहले महिला पत्रकार को पत्रकारिता के एथिक्स बताए और फिर आगे बात की।
महिला पत्रकार ने बताया कि उन्होंने साउथ दिल्ली से कई बड़े चैनलों को कंटेंट दिया है और जैसे आप लोगों से जुड़ते हैं ऐसे ही मैं भी पब्लिक से कनेक्ट करती हूं और मुझे बहुत खुशी होती है। इसके बाद महिला पत्रकार ने बताया कि वह देश-दुनिया के दिलों पर राज करने वाली मशहूर गायिका लता मंगेशकर की बहुत बड़ी फैन हैं। फिर क्या था, एक गाना तो बनता ही था लिहाजा प्रतीक त्रिवेदी ने माइक उनकी ओर करते हुए गाने का इशारा किया... फिर क्या था जैसे महिला पत्रकार ने गाना शुरू किया ‘हमको मिली हैं आज ये घड़ियां नसीब से, जी भर के देख लीजिये हमको करीब से....’ फिर क्या था, वहां खड़े लोगों के कानों में गाने को बोल मिठास घोलने लगे...
यहां देखें वीडियो-
टैग्स महिला पत्रकार भैयाजी कहिन प्रतीक त्रिवेदी