होम / टीवी / ‘टीवी9 भारतवर्ष’ पहुंचे वरिष्ठ टीवी पत्रकार पारितोष चतुर्वेदी, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

‘टीवी9 भारतवर्ष’ पहुंचे वरिष्ठ टीवी पत्रकार पारितोष चतुर्वेदी, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

पारितोष चतुर्वेदी ने पिछले दिनों ‘टाइम्स नेटवर्क’ के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह इस चैनल में आउटपुट हेड की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ पत्रकार पारितोष चतुर्वेदी के बारे में खबर है कि उन्होंने हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 BHARATVARSH) के साथ अपने नए सफर की शुरुआत कर दी है। उन्होंने बतौर चैनल हेड यहां पर जॉइन किया है।

बता दें कि पारितोष चतुर्वेदी ने पिछले दिनों ‘टाइम्स नेटवर्क’ के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह इस चैनल में आउटपुट हेड की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

‘टाइम्स नाउ नवभारत’ से पहले पारितोष ‘जी न्यूज’ (Zee News) में एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर आउटपुट का काम संभाल रहे थे। ‘जी न्यूज’ में उनकी यह दूसरी पारी थी। इससे पहले वह इस मीडिया संस्थान में करीब पांच साल तक अपनी जिम्मेदारी निभा चुके थे। अपनी पहली पारी में उन्होंने सितंबर 2013 में ‘जी न्यूज’ जॉइन किया था और करीब पांच साल बाद वर्ष 2018 में यहां एसोसिएट एडिटर के पद से इस्तीफा देकर ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर जॉइन कर लिया था।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले पारितोष को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब दो दशक का अनुभव है। वह डिप्टी एडिटर के तौर पर ‘इंडिया टीवी’ के साथ लंबी पारी खेल चुके हैं। वह यहां जून 2004 से सितंबर 2013 तक रहे थे। पारितोष ‘नवभारत’ (अक्टूबर 2003 से जून 2004 तक) में सीनियर कॉपी एडिटर और ‘हरिभूमि’ में रायपुर एडिशन के साथ (सितंबर 2002 से सितंबर 2003 तक) कॉपी एडिटर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता व जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से पारितोष चतुर्वेदी को नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स इस्तीफा पारितोष चतुर्वेदी टीवी9 डिप्टी मैनेजिंग एडिटर आउटपुट हेड नियुक्ति टाइम्स नाउ नवभारत जॉइन
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

35 minutes ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

12 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

35 minutes ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

44 minutes ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago