होम / टीवी / पाकिस्तान में ARY न्यूज चैनल का प्रसारण किया गया बंद, जानें वजह

पाकिस्तान में ARY न्यूज चैनल का प्रसारण किया गया बंद, जानें वजह

PEMRA ने टीवी चैनलों को चेतावनी दी कि इस आदेश का पालन नहीं करने पर उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पाकिस्तान में एक बार फिर न्यूज चैनल पर कार्रवाई की गई है। इस बार लोकप्रिय न्यूज चैनल ARY टीवी पर गाज गिरी है। दरअसल, चैनल ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रतिबंधित भाषण को प्रसारित किया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

हुआ यूं कि पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामकीय प्राधिकरण (PEMRA) ने रविवार रात को विभिन्न सेटेलाइट टेलीविजन चैनल पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के सीधा या रिकॉर्डेड भाषण के प्रसारण पर रोक लगा दी थी। हालांकि इसके कुछ घंटे बाद ही चैनल पर उनका भाषण दिखाया गया था, जिसके बाद पाकिस्तान के मीडिया नियामक ने सोमवार को चैनल का प्रसारण बंद कर दिया, क्योंकि इस्लामाबाद पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार नहीं कर पायी थी।

वैसे बता दें कि ARY टीवी चैनल को खान के पक्ष में खबरें दिखाने के लिए जाना जाता है और ब्रॉडकास्टर के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की गई थी।

PEMRA की ओर से जारी आदेश में कहा गया, ‘यह देखा गया है कि इमरान खान, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष, अपने भाषणों/बयानों में लगातार निराधार आरोप लगा रहे हैं और राज्य के संस्थानों और अधिकारियों के खिलाफ अपने भड़काऊ बयानों के माध्यम से अभद्र भाषा फैला रहे हैं, जो रखरखाव के लिए प्रतिकूल है।’

नियामक ने कहा कि यह देखा गया है कि PEMRA कानूनों के प्रावधानों के साथ-साथ शीर्ष अदालतों के फैसले के उल्लंघन करते हुए टीवी चैनलों पर इस तरह के प्रसारण किए जा रहे थे।  इसलिए, सक्षम प्राधिकारी यानी PEMRA के अध्यक्ष ने सभी सैटेलाइट टीवी चैनलों पर इमरान खान के भाषणों के प्रसारण/पुनः प्रसारण/प्रेस वार्ता को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है।

PEMRA ने टीवी चैनलों को चेतावनी दी कि इस आदेश का पालन नहीं करने पर उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। रविवार को इस्लामाबाद पुलिस इस संदेह के आधार पर गिरफ्तारी वारंट लेकर खान के गिरफ्तार करने के लिए लाहौर उनके घर पर गयी थी। वह अदालत में पेश होने से बच रहे हैं। लेकिन पुलिस को कहा गया कि खान अपने घर पर नहीं है। कुछ देर बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घर के सामने इकट्ठा हो गए।

PTI के नेताओं ने पूरे देश में प्रदर्शन की चेतावनी दी। हालांकि कुछ देर बाद वह घर के बाहर आये और तीखा भाषण दिया, इसी के बाद यह कार्रवाई की गयी है। इमरान खान ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगवाने के लिए सोमवार को अदालत का रुख किया।


टैग्स न्यूज चैनल पाकिस्तान इमरान खान ऑफ एयर एआरवाई
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

12 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

13 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

13 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago