होम / टीवी / ‘NDTV 24x7’ पर फिर लौटा ‘The Buck Stops Here’, पद्मजा जोशी को मिली कमान
‘NDTV 24x7’ पर फिर लौटा ‘The Buck Stops Here’, पद्मजा जोशी को मिली कमान
इस कार्यक्रम का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे होगा। शो में दिनभर की सबसे बड़ी खबरों और अहम विषयों पर गहराई से चर्चा होगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
‘NDTV 24x7’ अपने लोकप्रिय प्राइम टाइम शो ‘The Buck Stops Here’ को एक बार फिर लेकर आया है। इस शो की कमान अब वरिष्ठ पत्रकार पद्मजा जोशी के हाथों में रहेगी। इस शो की टैगलाइन है-‘The End of Every Argument’।
इस कार्यक्रम का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे होगा। शो में दिनभर की सबसे बड़ी खबरों और अहम विषयों पर गहराई से चर्चा होगी।
बता दें कि यह कार्यक्रम अपनी गहन पत्रकारिता, विचारोत्तेजक चर्चाओं और समसामयिक मुद्दों पर गहरे विश्लेषण के लिए जाना जाता है। पूर्व में इस शो को लंबे समय तक वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त होस्ट कर चुकी हैं।
माना जा रहा है कि नई कवायद के तहत यह NDTV के प्राइम-टाइम स्लॉट को और मजबूती देने के साथ ही समसामयिक मुद्दों पर निर्णायक चर्चा पेश करेगा।
इस बारे में ‘एनडीटीवी’ के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ राहुल कंवल ने कहा, ‘The Buck Stops Here भारत के प्राइम टाइम को नया आयाम देगा। पद्मजा जोशी अपनी गहरी समझ और स्पष्ट विजन के साथ इस शो को एक निर्णायक बहस का मंच बनाएंगी।’
गौरतलब है कि पद्मजा जोशी ने पिछले दिनों ही NDTV 24x7 में बतौर मैनेजिंग एडिटर और प्राइमटाइम एंकर जॉइन किया है।
देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क्स में दो दशकों से भी अधिक का अनुभव रखने वाली पद्मजा ने विभिन्न फॉर्मेट, भाषाओं और प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है।
NDTV से पहले वह TV9 नेटवर्क में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर थीं, जहां वह News9 चैनल पर ‘इन योर इंटरेस्ट’ जैसे लॉन्ग-फॉर्म शो और TV9 भारतवर्ष पर 'परवाह देश की’ जैसे इनोवेटिव कार्यक्रमों का नेतृत्व कर चुकी हैं।
टैग्स