होम / टीवी / इस बड़े पद पर 'NDTV' की टीम में शामिल हुईं पद्मजा जोशी

इस बड़े पद पर 'NDTV' की टीम में शामिल हुईं पद्मजा जोशी

पद्मजा जोशी ने कुछ दिनों पूर्व ही‘टीवी9 नेटवर्क’ में अपनी पारी को विराम दे दिया था। उस समय विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से समाचार4मीडिया ने बताया था कि वह ‘एनडीटीवी’ में शामिल हो सकती हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

जानी-मानी न्यूज एंकर और वरिष्ठ टीवी पत्रकार पद्मजा जोशी ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) के साथ अपनी नई पारी का आगाज कर दिया है। उन्होंने यहां पर बतौर मैनेजिंग एडिटर जॉइन किया है। इसके साथ ही वह NDTV 24*7 में प्राइम टाइम एंकरिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।

यह भी पढ़ें: जल्द 'NDTV' की टीम में शामिल हो सकती हैं सीनियर न्यूज एंकर पद्मजा जोशी

बता दें कि पद्मजा जोशी ने हाल ही में ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) में अपनी पारी को विराम दे दिया था। उन्होंने इस नेटवर्क में करीब एक साल पहले बतौर सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर जॉइन किया था। यहां वह ‘टीवी9’ और  ‘न्यूज9’ दोनों में अपनी अहम भूमिका निभा रही थीं।

उस समय विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से समाचार4मीडिया ने बताया था कि वह ‘एनडीटीवी’ में शामिल हो सकती हैं। पद्मजा जोशी ‘टीवी9 नेटवर्क’ से पहले ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर अपनी भूमिका निभा रही थीं।

अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली पद्मजा जोशी की गिनती तेज तर्रार पत्रकारों में होती है। अपने करीब डेढ़ दशक के पत्रकारीय करियर में वह रिपोर्टर, प्रड्यूसर और कमेंटेटर के साथ-साथ प्राइम टाइम न्यूज एंकर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। उन्होंने स्टार न्यूज (अब एबीपी न्यूज), हेडलाइंस टुडे, टाइम्स नाउ और ‘टीवी9 नेटवर्क’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अंग्रेजी और हिंदी दोनों की कमान संभाल चुकी हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

17 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago