होम / टीवी / भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल को 30 करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा: डिज्नी स्टार
भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल को 30 करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा: डिज्नी स्टार
डिज्नी स्टार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके साथ ही यह अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच बन गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैच के लाइव प्रसारण को टेलीविजन पर 30 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा। डिज्नी स्टार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके साथ ही यह अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच बन गया।
आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप के आधिकारिक प्रसारणकर्ता डिज्नी स्टार ने बार्क के आंकड़ों का हवाला देते हुए एक बयान में कहा कि टूर्नामेंट ने पहली बार 50 करोड़ से अधिक दर्शकों की संख्या को पार किया। वर्ल्ड कप का लाइव प्रसारण 51.8 करोड़ टीवी दर्शकों ने देखा।
बयान में कहा गया कि टूर्नामेंट के लाइव टीवी प्रसारण को कुल 422 अरब मिनट तक देखा गया, जिससे यह सबसे ज्यादा देखा जाने वाला आईसीसी वर्ल्ड कप बन गया।
कंपनी ने कहा कि 30 करोड़ से अधिक प्रशंसकों ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण देखा, जिससे यह अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच बन गया।
किसी एक वक्त में सबसे अधिक दर्शक संख्या के लिहाज से फाइनल मैच ने 13 करोड़ आंकड़ा छुआ, जबकि भारत बनाम पाकिस्तान मैच में यह संख्या 7.5 करोड़ थी। फाइनल मैच में भारत ऑस्ट्रेलिया से छह विकेट से हार गया।
इसके अलावा कंपनी ने कहा कि उसकी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार ने पूरे टूर्नामेंट में अपना ही रिकॉर्ड पांच बार तोड़ा और फाइनल मैच में एक वक्त में अधिकतम 5.9 करोड़ दर्शकों का आंकड़ा हासिल किया।
टैग्स डिज्नी स्टार फाइनल मैच वर्ल्डकप फाइनल मैच