होम / टीवी / लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकार से लोगों ने की बदसलूकी, एक ने जड़ा थप्पड़

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकार से लोगों ने की बदसलूकी, एक ने जड़ा थप्पड़

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान कई बार पत्रकारों के साथ बदसलूकी के मामले सामने आए हैं। ऐसा ही एक मामला इटली से सामने आया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान कई बार पत्रकारों के साथ बदसलूकी के मामले सामने आए हैं। ऐसा ही एक मामला इटली से सामने आया है, जहां फुटबॉल स्टेडियम के बाहर खड़े होकर रिपोर्टिंग कर रही महिला टीवी रिपोर्टर के साथ बदसलूकी की गई।

दरअसल यह घटना तब हुई जब मैच देखकर बाहर निकल रहे एक दर्शक ने इतालवी टीवी रिपोर्टर को लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पीछे से थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं, एक अन्य दर्शक रिपोर्टर पर थूकता हुआ भी दिखाई दिया। यह पूरी घटना लाइव टीवी में कैद हो गई और उन असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई भी की गई है। आरोपियों को तीन साल के लिए स्टेडियम आने पर प्रतिबंधित कर दिया गया है।

जहां महिलाओं के खिलाफ हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्लो कास्टेलानी स्टेडियम (Carlo Castellani Stadium)  में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया था। मैच के बाद दर्शकों का रिएक्शन जानने के लिए टोस्काना टीवी (Toscana TV) की खेल पत्रकार ग्रेटा बेकाग्लिया (Greta Beccaglia) स्टेडियम के बाहर से लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं। मैच जैसे ही खत्म हुआ और दर्शक बाहर निकलने लगे।

इस मैच में Fiorentina की टीम Serie से 2-1 से हार गई थी। रिपोर्टर बेकाग्लिया मैच के बाद निराश Fiorentina प्रशंसकों से बात कर रही थीं, तभी दो लोग पीछे से उसके पास आए और उन्हें थप्पड़ मार दिया। महिला रिपोर्टर को लाइव थप्पड़ मारने से पहले उनमें से एक व्यक्ति उनके हाथ में थूकता हुआ दिखाई दिया। वहीं, एक शख्स कैमरे के सामने आकर अश्लील इशारे करने लगा। इस दौरान बेकाग्लिया उससे हटने की अपील करती नजर आईं। कैमरामैन ने भी बीचबचाव किया। स्टूडियो में बैठे एंकर ने भी रिपोर्टर से गुस्सा ना करने की अपील की। फिलहाल बेकाग्लिया ने उस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसने उसे थप्पड़ मारा था।

वहीं टोस्काना टीवी ने कहा कि वह अपनी रिपोर्टर के साथ है। जो हुआ वह अस्वीकार्य है और इसे दोहराया नहीं जाना चाहिए।   

यह पूरी घटना कैमरे पर रिकॉर्ड हो गई। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है जिसे आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स महिला पत्रकार लाइव रिपोर्टिंग थप्पड़
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago