होम / टीवी / क्या आपने देखी हैं ‘आजतक’ के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद की ये पुरानी तस्वीरें?
क्या आपने देखी हैं ‘आजतक’ के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद की ये पुरानी तस्वीरें?
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुप्रिय प्रसाद को दिल्ली सरकार द्वारा प्रतिष्ठित हिंदी अकादमी पत्रकारिता सम्मान से नवाजा गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘आजतक’, ‘इंडिया टुडे’, ‘तेज’ और ‘दिल्ली आजतक’ की बतौर न्यूज डायरेक्टर कमान संभाल रहे सुप्रिय प्रसाद को सोमवार को दिल्ली सरकार द्वारा प्रतिष्ठित हिंदी अकादमी पत्रकारिता सम्मान से नवाजा गया। उन्हें ये अवार्ड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उनके योगदान के लिए दिया गया।
इस अवसर पर हम अपने पाठकों के साथ सुप्रिय प्रसाद की कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जो करीब दो दशक पुरानी हैं। शायद ही आज के दौर के पत्रकारों ने सुप्रिय प्रसाद के उस दौर की तस्वीरें देखी होंगी, जब वे रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज एंकरिंग तक करते थे।
जरूर पढ़ें: क्यों रात के 3 घंटे बस स्टॉप पर बिताते थे 'आजतक' के ME सुप्रिय प्रसाद...
सुप्रिय प्रसाद ने आईआईएमसी से कोर्स करने के बाद करीब 24 साल पहले ‘आजतक’ जॉइन किया था, बीच में कुछ समय के लिए वो ‘न्यूज24’ लॉन्च करने गए थे, लेकिन जल्द ही पूरी टीम के साथ वापस लौटे और तब से वे लगातार चैनल को नंबर 1 पोजिशन पर बनाए रखे हुए हैं।
टैग्स आजतक सुप्रिय प्रसाद