होम / टीवी / नीना इलाविया जयपुरिया ने ‘Viacom18’ में इस बड़े पद से अलग होने का लिया फैसला

नीना इलाविया जयपुरिया ने ‘Viacom18’ में इस बड़े पद से अलग होने का लिया फैसला

करीब 17 साल से ‘वायकॉम18’ में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं नीना इलाविया जयपुरिया। उन्होंने वर्ष 2006 में ‘निक्लोडियन’ (Nickelodeon) चैनल के बिजनेस हेड के रूप में यहां जॉइन किया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘वायकॉम18’ (Viacom18) से एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के मुताबिक ‘वायकॉम18’ की हेड (Hindi Mass Entertainment & Kids TV Network) नीना इलाविया जयपुरिया ने यहां अपनी करीब 17 साल पुरानी पारी को विराम देने का फैसला लिया है।

‘वायकॉम18’ के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है, ‘नीना इलाविया जयपुरिया इस कैलेंडर वर्ष के अंत में अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी से अलग हो जाएंगी। हम ‘वायकॉम18’ को दर्शकों के लिए पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन के रूप में नया आकार देने में जयपुरिया के योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं और भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।’

बता दें कि जयपुरिया ने वर्ष 2006 में ‘वायकॉम18’ में ‘निक्लोडियन’ (Nickelodeon) चैनल के बिजनेस हेड के रूप में जॉइन किया था। इसके बाद से उन्होंने नेटवर्क के किड्स क्लस्टर को एक चैनल से चार चैनलों- निक, सोनिक, निक जूनियर और निक एचडी+ तक विस्तारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2018 में जयपुरिया की भूमिका को बढ़ाते हुए उन्हें हिंदी और किड्स टीवी नेटवर्क के हेड के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई थी।

‘वायकॉम18’ से पहले जयपुरिया ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ (Sony Entertainment Television) में तीन साल से ज्यादा समय तक वाइस प्रेजिडेंट (मार्केटिंग और कम्युनिकेशन) के तौर पर काम कर चुकी हैं। ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ में उनके पास चैनल की मार्केटिंग और कम्युनिकेशन की जिम्मेदारी थी। यहां उन्होंने ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ और ‘इंडियन आइडल’ (Indian Idol) जैसे शो के लिए कैंपेन तैयार किए थे। इसके अलावा पूर्व में वह ‘BPL Cellular’, ‘Colgate-Palmolive’ और ‘Lowe Lintas’ के साथ भी काम कर चुकी हैं।


टैग्स इस्तीफा वायकॉम18 नीना इलाविया जयपुरिया रिजाइन
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

17 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago