होम / टीवी / ‘DD FreeDish’ की नीलामी प्रक्रिया के विरोध के बीच इन न्यूज चैनल्स ने खरीदे स्लॉट्स
‘DD FreeDish’ की नीलामी प्रक्रिया के विरोध के बीच इन न्यूज चैनल्स ने खरीदे स्लॉट्स
‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन’ (NBF) और ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन’ (NBDA) ने इस ई-नीलामी का विरोध करते हुए प्रक्रिया में भाग न लेने की घोषणा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
तमाम न्यूज ब्रॉडकास्टर्स द्वारा ‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटफॉर्म ‘डीडी फ्रीडिश’ (DD FreeDish) पर खाली पड़े एमपीईजी-2 स्लॉट (MPEG-2 slots) के आवंटन के लिए चल रही नीलामी प्रक्रिया के विरोध के बीच तीसरे दिन ‘न्यूज18’, ‘रिपब्लिक भारत’, ‘टीवी9’ और ‘जी न्यूज’ ने स्लॉट हासिल कर लिए हैं।
बता दें कि ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन’ (News Broadcasters Federation) और ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन’ (एनबीडीए) ने इस ई-नीलामी का विरोध करते हुए प्रक्रिया में भाग न लेने की घोषणा है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इस विरोध के बावजूद इन चारों चैनल्स ने नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लिया और स्लॉट्स हासिल कर लिए।
सूत्रों का कहना है कि ‘न्यूज18’ने पहला स्लॉट 19.85 करोड़ रुपये में खरीदा है। ‘रिपब्लिक भारत’ ने दूसरा स्लॉट 16.55 करोड़ रुपये में, ‘टीवी9’ ने तीसरा स्लॉट 14.55 करोड़ रुपये में और ‘जी न्यूज’ ने चौथा स्लॉट 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। बता दें कि बुके (Bucket)-सी, जिसमें न्यूज और करंट अफेयर्स (हिंदी) चैनल्स शामिल हैं, का आधार मूल्य सात करोड़ रुपये है।
गौरतलब है कि लगभग सभी राष्ट्रीय और रीजनल न्यूज चैनल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन’ (News Broadcasters Federation) और ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन’ (एनबीडीए) ने 14 मार्च को ‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटफॉर्म डीडी फ्रीडिश (DD FreeDish) पर खाली पड़े एमपीईजी-2 स्लॉट (MPEG-2 slots) के आवंटन के लिए चल रही ई-नीलामी में भाग न लेने की घोषणा की थी। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को भेजे एक लेटर में इन दोनों निकायों का कहना था कि यह नीलामी प्रक्रिया सभी न्यूज और करंट अफेयर्स चैनलों के खिलाफ है।
टैग्स चैनल टीवी9 रिपब्लिक भारत न्यूज18 डीडी फ्रीडिश न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन एनबीएफ न्यूज न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन टीवी ब्रॉडकास्टर्स एनबीडीए डीडी फ्रीडिश नीलामी