होम / टीवी / प्रमोशंस के बीच इस बड़े न्यूज चैनल में कई एम्पलॉइज पर गिरी गाज
प्रमोशंस के बीच इस बड़े न्यूज चैनल में कई एम्पलॉइज पर गिरी गाज
चैनल प्रबंधन के अनुसार,गाज उन एम्पलॉइज पर ही गिरी है, जो अपनी सैलरी के हिसाब से जस्टीफाइड आउटपुट नहीं दे पा रहे थे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि हिंदी न्यूज चैनल आजतक में खूब प्रमोशंस हुए हैं, दूसरी ओर खबर ये भी है कि प्रबंधन ने कड़ा फैसला लेते हुए कुछ एम्पलॉइज को बाहर का रास्ता भी दिखाया है। मिली जानकारी के मुताबिक करीब 15 एम्पलॉइज को कंपनी की ओर से इस्तीफा देने को कहा गया है। इनमें स्पोर्ट्स टीम, एडिटोरियल टीम, पैकेजिंग, आईटी-टेक्निकल टीम और इनपुट में कार्यरत एम्पलॉइज शामिल हैं। कई एम्पलॉइज को अभी अप्रैजल लेटर नहीं दिया गया है, ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी छुट्टी भी तय है।
माना जा रहा था कि संख्या 15 से बहुत ज्यादा होगी, पर न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद ने काफी माथापच्ची कर इस संख्या को न्यूनतम किया है। ऐसे में गाज उन एम्पलॉइज पर ही गिरी है, जो अपनी सैलरी के हिसाब से जस्टीफाइड आउटपुट नहीं दे पा रहे थे। हटाए गए एम्पलॉइज को दूसरी नौकरी पाने के लिए मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए हम उनके नाम अपनी स्टोरी में शेयर नहीं कर रहे हैं।
टैग्स आजतक सुप्रिय प्रसाद छंटनी जॉब कटौती लेऑफ