होम / टीवी / ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन’ ने BARC को लिखा लेटर, उठाई ये मांग

‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन’ ने BARC को लिखा लेटर, उठाई ये मांग

न्यूज इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दे सुलझाने और न्यूज ब्रॉडकास्टर्स के हितों की रक्षा के लिए गठित ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन’ ने ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ को एक लेटर लिखा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

न्यूज इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दे सुलझाने और न्यूज ब्रॉडकास्टर्स के हितों की रक्षा के लिए गठित ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन’ (News Broadcasters Federation) ने ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) को एक लेटर लिखकर करीब एक साल से रुकी हुई न्यूज चैनल्स की व्युअरशिप रेटिंग को फिर से शुरू करने की मांग की है।   

‘बार्क’ को भेजे गए लेटर में वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी के नेतृत्व वाले इस फेडरेशन ने दोहराया है कि एक खास जॉनर की रेटिंग को रोके जाने का कोई उचित कारण नहीं है।  

‘बार्क’ के सीईओ नकुल चोपड़ा को संबोधित इस लेटर में न्यूज जॉनर की व्युअरशिप रेटिंग्स को तत्काल प्रभाव से फिर से बहाल करने की जरूरतों पर जोर दिया गया है। फेडरेशन ने यह कहकर अपनी मांगों का समर्थन किया है कि यदि बार्क की प्रक्रिया दोषपूर्ण होती तो अन्य जॉनर्स को भी रेटिंग नहीं मिलती, लेकिन सिर्फ न्यूज जॉनर की रेटिंग को स्थगित किया गया है। इसके अलावा इस लेटर में इंडस्ट्री के हितों से जुड़े तमाम अन्य मुद्दों को भी उठाया गया है

लेटर के अनुसार, ‘यदि कुछ न्यूज चैनल्स को बार्क से जुड़े लोगों और इसकी प्रक्रिया पर संदेह है तो बार्क यह तय कर सकता है कि जो चैनल् रेटिंग नहीं चाहते हैं, उन्हें इससे बाहर रखा जाए और बाकी चैनल्स के रेटिंग जारी की जानी चाहिए।’ फेडरेशन के अनुसार, न्यूज चैनल्स की रेटिंग्स को रोके जाने से इस जॉनर के रेवेन्यू और विश्वसनीयता में कमी आई है।

इस लेटर पर ‘एनबीएफ’ के जिन सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं, उनमें ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क‘ के एमडी और एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी, ‘Odiya TV‘ के एमडी जागी एम पांडा, ‘Prag News‘ के फाउंडर संजीव नारायण, ‘टीवी9 नेटवर्क‘ के ग्रुप सीईओ बरुण दास, ‘Fourth Dimension’ के सीईओ शंकर बाला, ‘आईटीवी नेटवर्क’ के फाउंडर कार्तिकेय शर्मा, ‘Twenty Four News’ के एमडी श्रीकंदन नायर और ‘एनबीएफ’ के जनरल सेक्रेट्री जय कृष्णा शामिल हैं।


टैग्स बीएआरसी मीडिया अरनब गोस्वामी न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन एनबीएफ नकुल चोपड़ा रेटिंग
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

2 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago