होम / टीवी / सहकर्मी की मौत की खबर पढ़ते समय खुद को रोक नहीं पाईं आजतक की एंकर्स, छलका दर्द

सहकर्मी की मौत की खबर पढ़ते समय खुद को रोक नहीं पाईं आजतक की एंकर्स, छलका दर्द

वरिष्ठ पत्रकार और आजतक के ऊर्जावान एंकर रोहित सरदाना के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया है, जिसने भी यह खबर सुनी, वह सन्न रह गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

वरिष्ठ पत्रकार और आजतक के ऊर्जावान एंकर रोहित सरदाना के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया है, जिसने भी यह खबर सुनी, वह सन्न रह गया। शुक्रवार दोपहर उनका हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। 42 वर्षीय रोहित कुछ दिनों पहले ही कोरोनावायरस (कोविड-19) से संक्रमित हुए थे और होम आइसोलेशन में थे। लेकिन गुरुवार रात को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार की दोपहर हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। 

जब यह खबर ‘आजतक’ की न्यूज एंकर नवजोत रंधावा देने के लिए स्क्रीन पर आईं, तो वह खुद को संभाल नहीं पायीं और फूट-फूटकर रो पड़ीं, क्योंकि बहुत ही मुश्किल होता है किसी अपने के चले जाने का गम संभाल पाना और फिर वही गम दुनिया को बता पाना। इसके बाद चित्रा त्रिपाठी ने इस खबर को आगे बढ़ाया और दुनिया को बताया कि कैसे उनके बीच काम करने वाले तेज-तर्रार एंकर अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन वह भी खुद को संभाल नहीं पायीं और उनकी आंखों से रोहित सरदाना के जाने का दर्द छलक उठा।

यह दर्द नीचे वीडियो में साफ देखा जा सकता है-


टैग्स आजतक निधन चित्रा त्रिपाठी रोहित सरदाना श्रद्धांजलि मीडिया जगत
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago