होम / टीवी / न्यूज एंकर रोमिता तिवारी ने अब इस चैनल से किया नए सफर का आगाज
न्यूज एंकर रोमिता तिवारी ने अब इस चैनल से किया नए सफर का आगाज
रोमिता तिवारी ने पिछले दिनों ‘इंडिया टुडे’ समूह को अलविदा कह दिया था। वह करीब एक साल से इस समूह के हिंदी चैनल ‘गुड न्यूज टुडे’ (GNT) में बतौर न्यूज एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार और न्यूज एंकर रोमिता तिवारी ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) के साथ अपनी नई पारी का आगाज किया है। समाचार4मीडिया से बातचीत में रोमिता तिवारी ने बताया कि उन्होंने इस चैनल में बतौर एंकर/रिपोर्टर के तौर पर जॉइन किया है।
बता दें कि रोमिता तिवारी ने पिछले दिनों ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह को अलविदा कह दिया था। वह करीब एक साल से इस समूह के हिंदी चैनल ‘गुड न्यूज टुडे’ (GNT) में बतौर न्यूज एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
मूल रूप से भोपाल (मध्य प्रदेश) के रहने वाली रोमिता को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब पांच साल का अनुभव है। उन्होंने ‘मध्य प्रदेश के रीजनल चैनल ‘बंसल न्यूज’ से बतौर एंकर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। पूर्व में वह ‘जनतंत्र टीवी‘ और ‘न्यूज24‘जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो रोमिता ने भोपाल के ‘माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से रोमिता तिवारी को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स आजतक एंकर न्यूज नेशन न्यूज एंकर नई पारी रोमिता तिवारी गुड न्यूज टुडे जीएनटी अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग