होम / टीवी / ‘आप की अदालत’ को लेकर वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने लिया ये फैसला, ट्वीट कर दी जानकारी
‘आप की अदालत’ को लेकर वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने लिया ये फैसला, ट्वीट कर दी जानकारी
देश के प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल्स में शुमार ‘इंडिया टीवी’ (India TV) के दर्शकों के लिए अच्छी खबर है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश के प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल्स में शुमार ‘इंडिया टीवी’ (India TV) के दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, खबर यह है कि दर्शकों को ‘इंडिया टीवी’ के लोकप्रिय और बहुचर्चित शो ‘आप की अदालत’ (Aap Ki Adalat) के नए एपिसोड जल्द देखने को मिलेंगे।
इस बारे में 'इंडिया टीवी' के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने एक ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने बताया है कि ‘आप की अदालत’ के नए एपिसोड जल्दी शुरू होंगे, आप की पसंद के गेस्ट के साथ। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि आपकी अदालत के नए एपिसोड में किसे बुलाएं, किसे कटघरे में बैठाएं, आप बताइए: Whatsapp कर के 9350593505 पर।
इस ट्वीट के साथ रजत शर्मा ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वह कह रहे हैं, ‘मुझे मालूम है कि आपको शिकायत है कि आप की अदालत में पुराने एपिसोड दिखाए जा रहे हैं। लोग पूछते हैं कि नए एपिसोड कब शुरू होंगे। कोरोना की वजह से ऑडियंस को हम बुलाना नहीं चाहते थे और बिना ऑडियंस के शो करना नहीं चाहते थे। अब मैं तैयार हूं और आप भी तैयार हो जाइए। आप मुझे बताइए कि आप की अदालत में अब आप किसे बुलाना चाहते हैं। कठघरे में किसे बिठाना चाहते हैं। आप मुझे 9350593505 नंबर पर वॉट्सऐप करिए। जितनी जल्दी आपके जवाब और सुझाव आएंगे, उतनी जल्दी हम मिलेंगे आप की अदालत में।’
आपकी अदालत के नए ऐपिसोड में किसे बुलाएँ, किसे कटघरे में बैठाएँ, आप बताइए: Whatsapp कर के 9350593505 पर.
— Rajat Sharma (@RajatSharmaLive) July 20, 2022
आप की अदालत के नए ऐपिसोड जल्दी शुरू होंगे,आप की पसंद के गेस्ट के साथ. #AapKiAdalatIsBack pic.twitter.com/StV5TkQVf0
बता दें कि ‘आप की अदालत’ की शुरुआत 90 के दशक में हुई थी। तब से लेकर अब तक इस शो में तमाम राजनीतिक नेता, बॉलीवुड स्टार्स, क्रिकेटर्स, धर्मगुरु, गायक और चित्रकार जनता के मन में उठने वाले सवालों के जवाब देने आ चुके हैं।
टैग्स इंडिया टीवी रजत शर्मा टीवी शो आप की अदालत