होम / टीवी / ‘NDTV’ ने शुरू की नई सीरीज, देश का मान बढ़ाने वालों को दे रहा मंच

‘NDTV’ ने शुरू की नई सीरीज, देश का मान बढ़ाने वालों को दे रहा मंच

‘India Through the Eyes of Its Icons’ नाम से शुरू की गई इस सीरीज को ‘एनडीटीवी’ के सीनियर मैनेजिंग एडिटर निकुंज गर्ग और एग्जिक्यूटिव एडिटर (नेशनल अफेयर्स) मारिया शकील होस्ट कर रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘एनडीटीवी’ (NDTV) ने 14 अगस्त 2024 से एक नई सीरीज ‘India Through the Eyes of Its Icons’ शुरू की है। इस सीरीज को ‘एनडीटीवी’ के सीनियर मैनेजिंग एडिटर निकुंज गर्ग और चैनल की एग्जिक्यूटिव एडिटर (नेशनल अफेयर्स) मारिया शकील मिलकर होस्ट कर रहे हैं।

दरअसल, इस सीरीज का उद्देश्य देश के उन प्रमुख व्यक्तित्वों के विजन और योगदान को सामने लाना है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में देश का मान बढ़ाया है। इस शो में ऐसी महान हस्तियों के अनुभवों, विचारों, और विजन को दर्शकों के सामने रखा जा रहा है, जिन्होंने देश के सामाजिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक परिदृश्य को एक नया आकार दिया है।

इस सीरीज में देश के इतिहास, वर्तमान और भविष्य को इन दिग्गजों की नजरों से देखा जा रहा है, जिन्होंने देश के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह शो उनके व्यक्तिगत अनुभवों, चुनौतियों और उनकी जीवन यात्रा को दर्शाता है, जिससे दर्शक यह समझ सकते हैं कि कैसे उनके कार्य और विचार देश को प्रभावित करते हैं।

इस सीरीज के तहत अब तक प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और उनके बेटों अमान अली बंगश व अयान अली बंगश, पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम, जाने-माने कानूनी विशेषज्ञ हरीश साल्वे, ओलंपिक पदक विजेता शूटर मनी भाकर व उनके कोच और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा का इंटरव्यू किया जा चुका है। जल्द ही कई और जाने-माने नाम भी इस सीरीज का हिस्सा होंगे।


टैग्स मारिया शकील निकुंज गर्ग एनडीटीवी शो टीवी सीरीज
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

11 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

11 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

11 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

12 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

23 hours ago