होम / टीवी / ‘NDTV’ ने सचिन सिंह को किया नियुक्त, सौंपी यह जिम्मेदारी
‘NDTV’ ने सचिन सिंह को किया नियुक्त, सौंपी यह जिम्मेदारी
सचिन सिंह को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 17 साल से ज्यादा का अनुभव है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
‘एनडीटीवी’ (NDTV) ने सचिन सिंह को एग्जिक्यूटिव एडिटर (असाइनमेंट) के पद पर नियुक्त किया है।
सचिन सिंह को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 17 साल से ज्यादा का अनुभव है। पूर्व में वह ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप, ‘टाइम्स नाउ’, ‘न्यूजएक्स’, ‘डीडी न्यूज’ और ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में वरिष्ठ संपादकीय पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
इस बारे में कंपनी की ओर से जारी एक इंटरनल मेल में कहा गया है, ‘सचिन सिंह अपनी संपादकीय दूरदर्शिता, खोजी पत्रकारिता की दक्षता और न्यूजरूम की गहरी समझ के लिए जाने जाते हैं।
अपने अब तक के करियर के दौरान उन्होंने कई एक्सक्लूसिव खबरों का नेतृत्व किया, रिपोर्टिंग टीमों का मार्गदर्शन किया और टीवी व डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक कवरेज को सुगम बनाया। इसके साथ ही देशभर में ब्यूरोज और रिपोर्टर्स के साथ उनकी करीबी साझेदारी ने समय पर, प्रभावशाली और प्रभाव छोड़ने वाली रिपोर्टिंग सुनिश्चित की है।’
टैग्स