होम / टीवी / ‘DD FreeDish’ की नीलामी प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे ‘NBF’ व ‘NBDA’, बताई ये वजह

‘DD FreeDish’ की नीलामी प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे ‘NBF’ व ‘NBDA’, बताई ये वजह

न्यूज इंडस्ट्री से जुड़े इन दोनों निकायों की ओर से इस मामले में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को एक लेटर भी भेजा गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन’ (News Broadcasters Federation) और ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन’ (एनबीडीए) ने ‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटफॉर्म डीडी फ्रीडिश (DD FreeDish) पर खाली पड़े एमपीईजी-2 स्लॉट (MPEG-2 slots) के आवंटन के लिए चल रही ई-नीलामी में भाग न लेने का फैसला लिया है।

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को भेजे एक लेटर में इन दोनों निकायों का कहना है कि यह नीलामी प्रक्रिया सभी न्यूज और करंट अफेयर्स चैनलों के खिलाफ है।

इस लेटर में यह भी कहा गया है, ‘न सिर्फ कम स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं, बल्कि जिस तरह से नीलामी प्रक्रिया को तैयार किया गया है, उससे हमें अन्य जॉनर की तुलना में नुकसान में रखा गया है।’ लेटर में डीडी फ्रीडिश के तहत व्युअर्स की संख्या की गणना के लिए वैज्ञानिक आधार की कमी की बात भी कही गई है।

सूचना प्रसारण मंत्री के नाम लिखे इस लेटर में कहा गया है, ‘हमारा मानना ​​है कि इससे फ्रीडिश पर स्लॉट के लिए बोली लगाने की लागत हमारे लिए सही नहीं होगी और हमारे हितों के खिलाफ हो जाएगी। ऐसे में हम आपसे और प्रसार भारती के अधिकारियों से मिलना चाहते हैं, ताकि जल्द से जल्द इस इश्यू को दूर किया जा सके।’

इस लेटर में यह भी कहा गया है कि जब तक यह मामला सुलझ नहीं जाता, ‘एनबीएफ’ और ‘एनबीडीए’ न्यूज कैटेगरी के लिए चल रही नीलामी प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे।


टैग्स चैनल डीडी फ्रीडिश न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन एनबीएफ न्यूज न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन टीवी ब्रॉडकास्टर्स एनबीडीए
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

46 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago