होम / टीवी / NBDA ने उठाया न्यूज चैनल्स की रेटिंग्स से जुड़ा ये मुद्दा, जताई चिंता
NBDA ने उठाया न्यूज चैनल्स की रेटिंग्स से जुड़ा ये मुद्दा, जताई चिंता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनबीडीए ने बार्क द्वारा जारी न्यूज चैनल्स की व्यूअरशिप रेटिंग के बारे में एक प्रेजेंटेशन जारी किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
न्यूज चैनल्स की रेटिंग्स से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन‘ (NBDA) ने ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) द्वारा जारी न्यूज चैनल्स की व्युअरशिप रेटिंग्स में ‘गड़बड़ियों और अनियमितताओं’ को लेकर चिंता जताई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘एनबीडीए’ ने बार्क द्वारा जारी न्यूज चैनल्स की व्यूअरशिप रेटिंग्स के बारे में एक प्रेजेंटेशन जारी किया है।
‘NBDA‘ के अनुसार, कुछ चैनल्स ने अपनी व्युअरशिप में बढ़ोतरी और रैंकिंग में बदलाव की बात कही है, जो असामान्य प्रतीत होती है। अपनी प्रजेंटेशन में ‘एनबीडीए’ का कहना है, ‘ये रेटिंग्स दिखाती है कि कुछ चैनल्स की ग्रोथ असामान्य रूप से बहुत बढ़ गई है और अचानक से उनकी रैंक में भी बदलाव देखा गया है।’
गौरतलब है कि हमारी सहयोगी अंग्रेजी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने न्यूज रेटिंग्स दोबारा से शुरू होने के बाद रिपोर्ट दी थी कि इंडस्ट्री के तमाम विशेषज्ञों का मानना है कि रेटिंग्स के बारे में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हितधारकों (stakeholders) को आठ से 13 सप्ताह तक इंतजार करना चाहिए और पूरे मामले को देखना चाहिए।
टैग्स न्यूज चैनल्स रेटिंग्स बार्क ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल टीवी रेटिंग्स न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन एनबीडीए