होम / टीवी / पत्रकारों पर FIR के विरोध में आगे आया NBA, दिया ये स्टेटमेंट
पत्रकारों पर FIR के विरोध में आगे आया NBA, दिया ये स्टेटमेंट
‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन’ ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा और किसान आंदोलन की कवरेज को लेकर वरिष्ठ पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की निंदा की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
निजी टेलिविजन न्यूज चैनल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले समूह ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन’ (NBA) ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा और किसान आंदोलन की कवरेज को लेकर वरिष्ठ संपादकों-पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की निंदा की है।
‘एनबीए’ की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘एनबीए का मानना है कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा दिल्ली और आसपास के इलाकों में किसानों के विरोध प्रदर्शन की कवरेज सही, संतुलित और उद्देश्यपूर्ण तरीके से गई है।’
‘एनबीए’ की ओर से जारी पूरे स्टेटमेंट को आप यहां पढ़ सकते हैं।
टैग्स पत्रकार एनबीए न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन किसान आंदोलन