होम / टीवी / MIB की जानकारी में है न्यूज रेटिंग को लेकर BARC का प्लान: नकुल चोपड़ा

MIB की जानकारी में है न्यूज रेटिंग को लेकर BARC का प्लान: नकुल चोपड़ा

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) इंडिया के सीईओ नकुल चोपड़ा ने कहा है कि बार्क  न्यूज रेटिंग जारी करने को लेकर सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) के साथ नियमित संपर्क में है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) इंडिया के सीईओ नकुल चोपड़ा ने कहा है कि बार्क  न्यूज रेटिंग जारी करने को लेकर सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) के साथ नियमित संपर्क में है। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रालय बार्क की योजनाओं के साथ पूरी तरह से जुड़ा हुआ है।

वेबिनार में भाग लेने वाले मीडिया इंडस्ट्री के विश्वसनीय सूत्रों ने एक्सचेंज4मीडिया को बताया कि चोपड़ा ने गुरुवार को वेबिनार के दौरान न्यूज चैनलों से कहा कि हम एमआईबी के साथ नियमित संपर्क में हैं। बार्क की योजनाओं से मंत्रालय को पूरी तरह अवगत कराया गया है और वे इसके साथ जुड़े हुए हैं।

पिछले तीन महीनों के डेटा का लाभ उठाने के लिए ऑप्ट-इन और ऑप्ट-आउट विकल्प प्रदान करने के मुद्दे पर चोपड़ा ने कहा कि विकल्प प्रदान करने का निर्णय सब्सक्राइबर्स के अभ्यावेदन (representations) के बाद लिया गया है।.

उन्होंने कहा, ‘हमसे ऑप्ट-इन और ऑप्ट-आउट के विकल्प प्रदान करने की जरूरत के बारे में पूछा गया है। हम सब्सक्राइबर्स की एक बड़ी संख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं और वैसे भी इतने लंबे समय तक चैनल की रेटिंग को ब्लैक आउट किए जाने को लेकर हम यहां चर्चा करने नहीं जा रहे हैं। स्पष्ट रूप से कहूं तो यह आपकी वजह से हैं, हमारी नहीं। आप चाहते हैं कि आपका डेटा जारी नहीं किया जाए, इसलिए बोर्ड ने एक ऑप्ट-इन, ऑप्ट-आउट विकल्प देने का फैसला किया है।’

बार्क इंडिया के सीईओ ने यह भी कहा कि बार्क ब्लैकआउट किए जाने की पूरी समयावधि का न्यूज व्युअरशिप डेटा जारी नहीं कर रही है क्योंकि 17 मार्च से न्यूज रेटिंग को फिर से शुरू करने से पहले वह एमआईबी के निर्देश के तहत पिछले केवल तीन महीनों का डेटा जारी करने के लिए बाध्य है।

चोपड़ा ने कहा, ‘वैसे तो हमारे पास बैन की गई पूरी समयावधि का डेटा है। सही मायने में तो बार्क बोर्ड को उन सभी चैनलों के लिए बैन किए गए अवधि का पूरा डेटा जारी करने में कोई दिक्कत नहीं थी, जो इसे चाहते हैं। न कि उनके लिए, जो इसे नहीं चाहते हैं। लेकिन हम एमआईबी के निर्देशों के तहत विवश हैं, जिसमें हमें केवल तीन महीने का डेटा ही जारी करने को कहा गया है।’

सूत्रों ने बताया कि चोपड़ा ने बार्क इंडिया के लिए सब्सक्राइबर्स से डेटा का भुगतान करने को कहा है, जो जारी ही नहीं किया जा रहा है क्योंकि यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो सब्सक्राइबर्स के रेवेन्यू पर ही निर्भर है। चोपड़ा ने कहा, ‘बार्क ने डेटा एकत्रित किया है और हम एक जॉनर स्तर पर डेटा की रिपोर्ट कर रहे हैं। आप जानते हैं कि हम एक संयुक्त उद्योग निकाय (joint industry body) हैं, जो एक गैर-लाभकारी कंपनी है, इसलिए हमें सब्सक्राइबर्स के भुगतान की जरूरत है।’

अपने शुरुआती वक्तव्य में चोपड़ा ने कहा कि यह वेबिनार स्टेकहोल्डर्स को न्यूज व विशेष रुचि वाले जॉनर के संवर्धित डेटा रिपोर्टिंग मानकों (Augmented Data Reporting Standards) को समझने में मदद करने के लिए आयोजित की गई है। उन्होंने कहा, ‘यह महत्वपूर्ण है कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की ठीक से जानकारी दी जाए और इन मानकों की उचित समझ हो ताकि जब ये रेटिंग जारी की जाए, तो उन्हें सार्थक तरीके से उपयोग में लाया जा सके।’

12 जनवरी को सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने बार्क को तत्काल प्रभाव से न्यूज चैनलों की रेटिंग जारी करने का निर्देश दिया था। साथ ही, मंत्रालय ने न्यूज चैनलों की बीते तीन महीने की रेटिंग मासिक आधार पर भी जारी करने को कहा था, ताकि वास्तविक रुझान को निष्पक्ष व न्यायसंगत तरीके से प्रस्तुत किया जा सके। नई व्यवस्था के अंतर्गत, न्यूज और विशिष्ट वर्ग के लिए रेटिंग चार सप्ताह की रोलिंग औसत परिकल्पना (four-week rolling average concept) पर आधारित होगी।

सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में यह जानकारी दी थी कि बार्क इंडिया ने मंत्रालय को यह अवगत कराया है कि वह संशोधित और संवर्धित डेटा रिपोर्टिंग मानकों के बारे में सभी घटकों को सूचित कर रहा है और इस प्रकार इसे अलग-अलग न्यूज चैनल रेटिंग की रिपोर्टिंग को फिर से शुरू करने के लिए उसे आठ सप्ताह (मंत्रालय की अनुमति की तारीख से) का समय चाहिए।’

पिछले 13 हफ्तों का डेटा जारी करने पर बार्क ने कहा कि पिछला रोलिंग किया हुआ डेटा उन चैनलों के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, जो इस डेटा को प्राप्त करने के लिए ऑप्ट- आउट का विकल्प चुनते हैं। बार्क ने यह भी स्पष्ट किया कि पिछले 13 हफ्तों के लिए चैनलों को केवल चार सप्ताह का रोलिंग औसत डेटा प्रदान किया जाएगा।

उन चैनलों का व्यक्तिगत डेटा YUMI सॉफ्टवेयर पर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, जो बार्क से अपने पिछले 13-सप्ताह का डेटा प्रकाशित नहीं करने का अनुरोध करते हैं। इसके बजाय, इन चैनलों के डेटा को 'अन्य चैनल' श्रेणी के तहत जोड़ा जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कुल टीवी या कुल न्यूज का अनुमान पहले जारी किए गए डेटा से अपरिवर्तित रहे।


टैग्स सूचना-प्रसारण मंत्रालय बार्क एमआईबी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल नकुल चोपड़ा
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago