होम / टीवी / सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 30 दिनों के लिए इस चैनल के प्रसारण पर लगाई रोक

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 30 दिनों के लिए इस चैनल के प्रसारण पर लगाई रोक

मंत्रालय ने मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स (MSOs) और लोकल केबल ऑपरेटर्स को निर्देश दिया है कि 30 दिनों की प्रतिबंध अवधि के दौरान वह इस चैनल का प्रसारण न करें।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘सूचना-प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने लोगो के अनधिकृत उपयोग और वार्षिक लाइसेंस शुल्क का भुगतान न करने पर ‘होप टीवी’ (HOPE TV) को 30 दिनों के लिए ऑफ-एयर करने का आदेश दिया है। बता दें कि ‘होप टीवी’ ईसाई भक्ति चैनल है, जिसका डिस्ट्रीब्यूशन ‘नोएडा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क लिमिटेड’ (NSTPL) द्वारा किया जाता है।

आठ जून को जारी अपने आदेश में सूचना-प्रसारण मंत्रालय का कहना है कि भारत में निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों के अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग के लिए मौजूदा दिशानिर्देशों, 2011 के तहत 30 दिनों के लिए यानी नौ जून की रात 12 बजे से आठ जुलाई की रात 12 बजे तक के लिए ‘होप टीवी’ का प्रसारण प्रतिबंधित रहेगा।

मंत्रालय की ओर से ‘एनएसटीपीएल’ को अनधिकृत लोगो को हटाने और वार्षिक बकाया राशि का भुगतान करने का आदेश भी दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह 30 जुलाई 2014 के बाद भारत में देखने के लिए चैनल को डाउनलिंक करने और वितरित करने के लिए एडवेंटिस्ट टेलीविजन नेटवर्क (Adventist Television Network), यूएसए के साथ वैध वितरण भागीदार समझौते (valid distribution partner agreement) की एक प्रति भी प्रस्तुत करे।

मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, यदि 30 दिनों के अंदर कंपनी इसमें विफल रहती है तो उसके खिलाफ अग्रिम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मंत्रालय ने मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स (MSOs) और लोकल केबल ऑपरेटर्स को निर्देश दिया है कि 30 दिनों की प्रतिबंध अवधि के दौरान वह इस चैनल का प्रसारण न करें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने 11 नवंबर 2009 को डाउनलिंकिंग की पॉलिसी गाइडलाइंस 2005 के तहत ‘एनएसटीपीएल’ को ‘होप टीवी’ के लिए डाउनलिंकिंग की अनुमति दी थी। पॉलिसी गाइडलाइंस 2011 के तहत इस अनुमति को 10 नवंबर 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

वहीं, लोगो के अनधिकृत इस्तेमाल को लेकर मंत्रालय ने 27 अगस्त 2020 और 20 नवंबर 2020 को ‘एनएसटीपीएल’ को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। हालांकि, कंपनी की ओर से इन दोनों नोटिसों का कोई जवाब नहीं दिया गया था।


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय टीवी चैनल प्रतिबंध एमआईबी होप टीवी एनएसटीपीएल
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

7 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

7 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

7 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

8 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

20 hours ago