होम / टीवी / इन मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स को मिली MIB की मंजूरी, कई का लाइसेंस हुआ कैंसल

इन मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स को मिली MIB की मंजूरी, कई का लाइसेंस हुआ कैंसल

इस साल 21 मार्च 2022 को 1763 के मुकाबले चार जुलाई तक रजिस्टर्ड मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स (MSOs) की संख्या घटकर 1753 रह गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘सूचना-प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने इस साल 21 अप्रैल से 04 जुलाई के बीच मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स (MSOs) को छह नए लाइसेंस दिए हैं। हालांकि, चार जुलाई तक रजिस्टर्ड मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स की कुल संख्या घटकर 1753 रह गई है, जो 21 मार्च 2022 को 1763 थी।

जिन्हें नए लाइसेंस जारी किए गए हैं, उनमें M/s Infotainment Service & Communications Pvt. Ltd, Softech Infosol Private Limited, Bhumi Cable, Shabkha Taqnia Private Limited, Tribeni Entertainment और  Binodan Digital Pvt. Ltd शामिल हैं।

इन छह मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स में से चार कंपनी आधारित (company-based) हैं, एक स्वामित्व आधारित (proprietorship-based) और एक साझेदारी आधारित (partnership-based) फर्म हैं। वर्तमान में पंजीकृत मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स की कुल संख्या 1,753 है।

इसके साथ ही सूचना प्रसारण मंत्रालय ने ‘तमिलनाडु अरासु केबल टीवी कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (Tamil Nadu Arasu Cable TV Corporation Ltd), ‘गॉडफादर कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड’ (Godfather Communication Pvt. Ltd)  और ‘मैसर्स इंटरमीडिया केबल कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड’ (M/s Intermedia Cable Communication Pvt. Ltd) को तीन प्रोवीजनल रजिस्ट्रेशन भी दिए हैं।

वहीं, दूसरी तरफ सूचना प्रसारण मंत्रालय ने अप्रैल 2022 से चार जुलाई 2022 के बीच 12 मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स के लाइसेंस कैंसल भी किए हैं। जिनके लाइसेंस कैंसल किए गए हैं, उनमें Shivam Cable & Broadband Private Ltd, Rallyon Technology, Panduranga Cable Network, RK Digital Cable TV Network, South Star Digital Network Private Limited, Krishna Cable Network, LD Family Network,  Sahya Digital Networks LLP,  Surbhi Diginet, Thulasis Technology Private Limited, Sri Laxmi Local Cable TV और Yadav Cable शामिल हैं।

कुछ मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स जैसे- Ashiana Communication Mcr, Asiant Network Pvt. Ltd, Bhawani Rajesh Cable And Digitech Services Pvt. Ltd, Kailash Cable Network Pvt. Ltd के रजिस्ट्रेशन की मियाद जून 2022 में समाप्त हो गई है।


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय टीवी इंडस्ट्री लाइसेंस एमआईबी टीवी चैनल्स मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स केबल टीवी ब्रॉडकास्टिंग टेलिविजन इंडस्ट्री
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

15 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago