होम / टीवी / डिजिटल युग में केबल ऑपरेटर्स पर संकट, घटा 31% रोजगार

डिजिटल युग में केबल ऑपरेटर्स पर संकट, घटा 31% रोजगार

देशभर के लोकल केबल ऑपरेटर्स (LCOs) को बीते कुछ वर्षों में भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

देशभर के लोकल केबल ऑपरेटर्स (LCOs) को बीते कुछ वर्षों में भारी नुकसान झेलना पड़ा है। 2018 में जहां इन ऑपरेटर्स के पास 1,20,557 लोगों को रोजगार देने की क्षमता थी, वहीं 2024 तक यह संख्या घटकर 82,722 रह गई, जो 31% की गिरावट को दर्शाता है। यह खुलासा ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन (AIDCF) के सहयोग से किए गए एक सर्वे में हुआ है।

सर्वे के अनुसार, देशभर के 28,181 लोकल केबल ऑपरेटर्स में से 9,863 ऑपरेटर्स के सब्सक्राइबर बेस में 40% से अधिक की गिरावट आई है, जबकि 2,536 ऑपरेटर्स ने 20% से 40% तक की कमी दर्ज की है। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि उपभोक्ता अब पारंपरिक पे-टीवी सेवाओं से हटकर ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म, प्रसार भारती के DD फ्री डिश और कनेक्टेड टीवी जैसे नए विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

सर्वे में यह भी सामने आया कि 93% केबल ऑपरेटर्स की मासिक आय में भारी कमी आई है। इसका मुख्य कारण चैनल दरों में वृद्धि को बताया जा रहा है, जिसका विरोध ग्राहक कर रहे हैं, जिससे ऑपरेटर्स की वसूली प्रभावित हो रही है।

इसके अलावा, 1,127 ऑपरेटर्स ने 20% तक का नुकसान दर्ज किया, जबकि कुछ ऑपरेटर्स को हल्की बढ़त भी मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, 564 ऑपरेटर्स के सब्सक्राइबर बेस में 10% तक की बढ़ोतरी हुई, जबकि 14,091 ऑपरेटर्स को 10% से अधिक विस्तार देखने को मिला।

केबल ऑपरेटर्स के लिए यह दौर चुनौतियों से भरा हुआ है। लगातार बढ़ते डिजिटल विकल्पों और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते लोकल केबल ऑपरेटर्स के सामने टिके रहने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago