होम / टीवी / जानें, कितने टीवी चैनल्स को मिली MIB की मंजूरी, कितनों का लाइसेंस हुआ रद्द

जानें, कितने टीवी चैनल्स को मिली MIB की मंजूरी, कितनों का लाइसेंस हुआ रद्द

सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोक सभा में दी टीवी चैनल्स के लाइसेंस से संबंधित जानकारी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) द्वारा पिछले पांच वर्षों के दौरान (जनवरी 2016 से) 205 टीवी चैनल्स के लाइसेंस कैंसल किए गए हैं। इसके साथ ही मंत्रालय की ओर से जनवरी 2021 तक कुल 909 सैटेलाइट टीवी चैनल्स को देश में परिचालन की अनुमति दी गई है।

इस बारे में लोक सभा में सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ’31 जनवरी 2021 तक देश में स्वीकृत चैनल्स की संख्या 909 है। एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2021 तक यानी पिछले पांच वर्षों में विभिन्न कारणों से 205 टीवी चैनल्स के लाइसेंस कैंसल किए गए हैं। इनमें कुछ लोगों द्वारा लाइसेंस सरेंडर किए गए हैं, कुछ चैनल्स ने वार्षिक फीस जमा नहीं की है, वहीं कुछ ने संचालन बंद कर दिए है, जैसे कारण शामिल हैं।’

इसके साथ ही जावड़ेकर ने यह भी कहा, ‘इस तरह की अनुमति देने से पहले आवेदक कंपनी और उसके निदेशकों के संबंध में गृह मंत्रालय (MHA) से सुरक्षा मंजूरी ली जाती है।  वहीं, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में कोई भी बदलाव करने से पहले कंपनी को सूचना-प्रसारण मंत्रालय से मंजूरी लेनी होती है।’

वहीं, एक अन्य सवाल के जवाब में जावड़ेकर ने यह भी कहा कि एमआईबी ने टेलिविजन चैनल के अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग के लिए मौजूदा नीति दिशानिर्देशों के तहत निजी सैटेलाइट टीवी चैनल्स के अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग के लिए 388 न्यूज और करेंट अफेयर्स चैनल्स को मंजूरी दी है।

एक जनवरी 2016 से मंत्रालय द्वारा 51 न्यूज और करेंट अफेयर्स टीवी चैनल्स को मंजूरी दी गई थी। इसके अलावा, मंत्रालय ने भारतीय संस्थाओं को भारत में 13 विदेशी समाचार और करेंट अफेयर्स चैनलों को डाउनलिंक करने की अनुमति दी है।


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय लाइसेंस एमआईबी टीवी चैनल्स प्रकाश जावड़ेकर
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

10 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

10 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

10 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

10 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

11 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

22 hours ago