होम / टीवी / सोनी पिक्चर्स को मिला Legends League Cricket के मैचों का प्रसारण अधिकार

सोनी पिक्चर्स को मिला Legends League Cricket के मैचों का प्रसारण अधिकार

मेगा स्टार अमिताभ बच्चन लीजेंड्स लीग क्रिकेट के एंबेसडर बनाए गए हैं। वह इस लीग को प्रमोट करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट’ (LLC) ने ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया‘ (SPNI) के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के तहत जनवरी 2022 में खेले जाने वाले लीग के सभी मैचों का सीधा प्रसारण ‘सोनी टेन1‘ और ‘सोनी टेन3‘ चैनल्स पर किया जाएगा। इसके साथ ही भारत में नेटवर्क के ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म ‘सोनी लिव’ (SonyLIV) पर इन मैचों को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

ओमान के अल अमेरात क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इन मैचों में भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश और श्रीलंका के संन्यास ले चुके खिलाड़ी शिरकत करेंगे। इस दौरान न सिर्फ दुनियाभर के इन क्रिकेटर्स को बीच रोमांचक मुकाबले होंगे, बल्कि वे अपनी पुरानी यादों और कालातीत प्रतिद्वंद्विता को भी पुनर्जीवित करेंगे। माना जा रहा है कि टेलीविजन प्रसारण और मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से दुनिया भर में 500 मिलियन से अधिक क्रिकेट प्रेमी इन लीग मैचों को देखेंगे।

इस बारे में ‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट’ के सीईओ रमन रहेजा का कहना है, ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ इस साझेदारी की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। टी20 क्रिकेट लीग सहित तमाम खेल आयोजनों को शानदार बनाने का उनका बहुत ही बेहतरीन इतिहास है। हम उनके साथ लंबा सफर तय करना चाहते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि दर्शकों को रोमांचक और मनोरंजक क्रिकेट देखने को मिले।’

वहीं, ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (डिस्ट्रीब्यूशन) और हेड (स्पोर्ट्स बिजनेस) राजेश कौल का कहना है, ‘यह एक बहुत ही रोमांचक साझेदारी है और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने के लिए मैदान पर इन दिग्गजों का होना निश्चित रूप से पूरे भारत में हमारे दर्शकों को जोड़ेगा। सोनी स्पोर्ट्स ने हमेशा अपने तमाम पोर्टफोलियो के साथ व्युअर्स को प्रीमियर स्पोर्ट्स कंटेंट दिया है और लीजेंड्स लीग क्रिकेट के साथ हम अपने व्युअर्स को अपने स्पोर्ट्स चैनल्स पर इन दिग्गजों को एक्शन में देखने का शानदार अनुभव प्रदान करेंगे।’

मेगा स्टार अमिताभ बच्चन लीजेंड्स लीग क्रिकेट के एंबेसडर बनाए गए हैं। वह इस लीग को प्रमोट करेंगे। लीग में भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री भी हैं, जो क्रिकेट के पहलू को देख रहे हैं। इस लीग के पहले सीजन में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शामिल होंगे।


टैग्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क क्रिकेट सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया एसपीएनआई मीडिया अधिकार सोनी टेन लीजेंड्स क्रिकेट लीग
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

2 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago