होम / टीवी / ओबामा जैसे पश्चिमी देशों के नेता भारत को समझते ही नहीं: सुधीर चौधरी

ओबामा जैसे पश्चिमी देशों के नेता भारत को समझते ही नहीं: सुधीर चौधरी

अमेरिका जैसे देश का पूर्व राष्ट्रपति अगर भारत के टूटने या खंडित होने की बात करता है तो इसे बड़ा बयान माना जायेगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

भारत में धार्मिक स्वतंतत्रता के मुद्दे पर की गई पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की टिप्पणी की हर जगह चर्चा हो रही है। इसी मसले पर प्राइम टाइम एंकर सुधीर चौधरी ने भी अपने शो में इस मुद्दे पर बात की है।

उन्होंने कहा, बराक ओबामा कह रहें हैं कि पीएम मोदी अल्पसंख्यक सुरक्षा पर ध्यान दें वरना आने वाले समय में भारत कमजोर हो जाएगा। अमेरिका जैसे देश का पूर्व राष्ट्रपति अगर भारत के टूटने या खंडित होने की बात करता है तो इसे बड़ा बयान माना जायेगा।

उन्होंने कहा कि भारत के टूटने की बात तो 'टुकड़े टुकड़े गैंग' और पंजाब में 'खालिस्तानी' करते हैं। पाकिस्तानी और आतंक परस्त लोगों की भारत के टुकड़े करने की इच्छा तो सब जानते हैं। ओबामा जैसे लोग भारत में हिन्दू और मुस्लिम मतभेद के बहाने से देश के लोकतंत्र पर बड़ा सवाल खड़ा करते हैं।

पश्चिम के नेता भारत में हिन्दू राष्ट्रवाद को समझ ही नहीं पा रहे हैं। ओबामा और कुछ कट्टरपंथी संगठन पीएम मोदी को आखिर मुस्लिम विरोधी क्यों मानते हैं? आखिर 7 इस्लामिक देश भारत के पीएम मोदी को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दे चुके हैं।

सुधीर चौधरी ने कहा कि भारत की चिंता करने के पहले बराक ओबामा को ये समझ लेना चाहिए कि इस देश में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक चुनाव होता है। पीएम मोदी इस देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और देश की जनता ने ही उन्हें चुनकर संसद भेजा है।

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी के इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स आजतक मीडिया पीएम मोदी सुधीर चौधरी भारत अमेरिका बराक ओबामा
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago