होम / टीवी / HC ने 6 अक्टूबर तक स्थगित किया ‘स्टार इंडिया’ बनाम CCI का ये मामला

HC ने 6 अक्टूबर तक स्थगित किया ‘स्टार इंडिया’ बनाम CCI का ये मामला

केरल हाई कोर्ट ने ‘स्टार इंडिया’ बनाम भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के मामले को 6 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

केरल हाई कोर्ट ने ‘स्टार इंडिया’ बनाम भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के मामले को 6 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। कोर्ट अब 6 अक्टूबर, 2022 को ब्रॉडकास्टर और उसके सहयोगियों द्वारा उठाए गए अंतरिम मुद्दों पर फैसला सुनाएगी।

कोर्ट ने कहा कि सीसीआई ‘स्टार इंडिया’ के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगा। दरअसल, सीसीआई ने इससे पहले हाई कोर्ट को अंडरटेकिंग दी थी कि वह 23 सितंबर तक ब्रॉडकास्टर के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाएगी।

बता दें कि स्टार इंडिया ने 19 सितंबर को केरल हाई कोर्ट का रुख किया था, जिसमें सीसीआई द्वारा शुरू की गई जांच और मामले में जारी समन को चुनौती दी है।

दरअसल, ट्राई के नए टैरिफ फ्रेमवर्क के उल्लंघन को लेकर ही सीसीआई ने जांच शुरू की थी। सीसीआई के समक्ष केरल स्थित मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर (MSO) एशियानेट डिजिटल नेटवर्क (एडीएनपीएल) ने शिकायत दर्ज की थी। एमएसओ ने अपने बाजार में कथित तौर पर मजबूत स्थिति का फायदा उठाने के लिए डिज्नी स्टार नेटवर्क के खिलाफ सीसीआई में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि उसकी प्रतिस्पर्धी इकाइयों को स्टार इंडिया कम कीमतों पर कई चैनल प्रदान कर रहा था, जो अनुचित या भेदभावपूर्ण गतिविधियां हैं।

वहीं स्टार इंडिया ने तर्क दिया कि मामला सीसीआई के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, क्योंकि ट्राई का नया टैरिफ फ्रेमवर्क और टीवी चैनलों के भेदभावपूर्ण मूल्य निर्धारण का मुद्दा ट्राई के दायरे में आता है।

शुरुआत में, बॉम्बे हाई कोर्ट ने 6 अप्रैल को दिए अपने आदेश में स्टार इंडिया को को अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था। हालांकि, इसके बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने 16 सितंबर को ब्रॉडकास्टर को क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र रखने वाले उपयुक्त मंच से संपर्क करने की स्वतंत्रता प्रदान की थी।

एशियानेट डिजिटल नेटवर्क ने आरोप लगाया हुआ है कि डिज्नी स्टार अपने प्रतिद्वंद्वी ‘केरल कम्युनिकेटर्स केबल्स लिमिटेड’ (केसीसीएल) को अतिरिक्त छूट देकर ट्राई के नए फ्रेमवर्क को दरकिनार कर रहा है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि डिज्नी स्टार ने केसीसीएल के साथ मार्केटिंग डील की है, जिससे बाद में विज्ञापन के लिए भुगतान किया जाता है।

डिज्नी स्टार ने इस दावे को यह कहकर खारिज कर दिया कि सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट और मार्केटिंग एग्रीमेंट दो स्वतंत्र लेनदेन हैं। साथ ही यह भी तर्क दिया कि एशियानेट डिजिटल नेटवर्क दो अलग-अलग लेनदेनों को दुर्भावनापूर्ण इरादों से जोड़ने का प्रयास कर रहा है।


टैग्स स्टार इंडिया बॉम्बे हाई कोर्ट भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर एशियानेट डिजिटल नेटवर्क एडीएनपीएल डिज्नी ब्रॉडकास्टिंग इंडिया एशियानेट स्टार कम्युनिकेशंस
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

3 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

2 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

3 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

3 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

3 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

15 hours ago