होम / टीवी / न्यूज चैनल ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, HC में दायर की याचिका
न्यूज चैनल ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, HC में दायर की याचिका
केरल हाई कोर्ट ने प्रमुख मलयालम न्यूज चैनल ‘एशियानेट’ की एक याचिका पर मंगलवार को राज्य की पुलिस से अपना रुख बताने को कहा है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
केरल हाई कोर्ट ने प्रमुख मलयालम न्यूज चैनल ‘एशियानेट’ की एक याचिका पर मंगलवार को राज्य की पुलिस से अपना रुख बताने को कहा है।
चैनल ने मादक पदार्थ के इस्तेमाल रोधी कुछ खबरें प्रसारित की थी, जिसके बाद चैनल ने इस सिलसिले में पुलिस द्वारा उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है।
न्यायमूति एन. नागरेश ने विषय की प्रारंभिक सुनवाई करने के बाद राज्य पुलिस प्रमुख और अन्य अधिकारियों को अदालत को चैनल की याचिका में लगाए गए आरोपों के सिलसिले में अपना रुख बताने का निर्देश दिया।
चैनल ने याचिका में आरोप लगाया है कि उसने राज्य में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के एक ऐसे शिकार के साथ एक इंटरव्यू भी प्रसारित किया था, जिसके बाद से पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है।
अदालत ने न्यूज चैनल को भी उसके द्वारा झेले जा रहे उत्पीड़न के सिलसिले में एक अलग हलफनामा दाखिल करने को कहा।
याचिका बीते शुक्रवार को दायर की गई थी।
टैग्स केरल हाई कोर्ट पुलिस एशियानेट न्यूज चैनल