होम / टीवी / कर्नाटक हिजाब विवाद: TV9 के पत्रकार के सवाल पर क्यों गुस्सा हुईं प्रियंका गांधी?
कर्नाटक हिजाब विवाद: TV9 के पत्रकार के सवाल पर क्यों गुस्सा हुईं प्रियंका गांधी?
हिंदी न्यूज चैनल 'टीवी9 भारतवर्ष' के पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने प्रेस वार्ता में जब प्रियंका गांधी से कहा कि आपके ट्वीट से हिजाब पर बहस छिड़ गई तो वह गुस्सा हो गईं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
कर्नाटक हिजाब विवाद में अब नेताओं की भी एंट्री हो गई है। दरअसल, आज सुबह कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट कर कहा कि लड़कियां क्या कपड़े पहनेंगी यह उनका अपना निर्णय है और यह अधिकार संविधान द्वारा संरक्षित है।
Whether it is a bikini, a ghoonghat, a pair of jeans or a hijab, it is a woman’s right to decide what she wants to wear.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 9, 2022
This right is GUARANTEED by the Indian constitution. Stop harassing women. #ladkihoonladsaktihoon
इसी मसले पर हिंदी न्यूज चैनल 'टीवी9 भारतवर्ष' के पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने प्रेस वार्ता में जब प्रियंका गांधी से ये पूछा कि आपके ट्वीट से हिजाब पर बहस छिड़ गई तो तो प्रियंका गांधी गुस्सा हो गईं। उन्होंने अपने ट्वीट की बात दोहराते हुए कहा कि लड़की बिकनी पहनना चाहे तो कोई उसे रोक नहीं सकता।
इस पर अभिषेक ने पूछा कि स्कूल में बिकनी का क्या काम आ गया? शिक्षा के मंदिर में बिकनी पहनकर कौन जाता है? इस पर फिर प्रियंका गांधी ने कहा कि आप अपना स्कार्फ उतारिये, जिस पर अभिषेक ने कहा कि ये स्कूल नहीं है।
"प्रियंका जी, स्कूल में बिकनी कहां से आ गयी? हिजाब का मसला तो शैक्षिक संस्थान के संदर्भ में था।"
— abhishek upadhyay (@upadhyayabhii) February 9, 2022
लखनऊ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेरे इस सवाल पर यूं भड़क गईं प्रियंका गांधी।
फिर तो लगातार
उनके जवाब
मेरे सवाल pic.twitter.com/oa8FYDwpDB
इस वीडियो के सामने आने के बाद यूपी कांग्रेस की और से एक ट्वीट किया गया और लिखा कि अभिषेक जो खाकी निक्कर पहनते हैं और पत्रकार का चोला भी ओढ़ के रखते हैं, वो एजेंडा पत्रकारिता में बौरा जाते हैं। आपकी आदत बन गई है मंचों पर मिमियाने की। आगे ट्वीट में लिखा गया कि एक औरत ने अपने अधिकार की बात उठाकर आपसे स्कार्फ उतारने को को बोल दिया तो उसे भड़कना नहीं, आईना दिखाना कहते हैं।
अभिषेक जो खाकी निक्कर पहनते हैं और पत्रकार का चोला भी ओढ़ के रखते हैं, वो एजेंडा पत्रकारिता में बौरा जाते हैं।
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 9, 2022
आपकी आदत बन गई है मंचों पर मिमियाने की। एक औरत ने अपने अधिकार की बात उठाकर आपसे स्कार्फ उतारने को को बोल दिया तो उसे भड़कना नहीं, आइना दिखाना कहते हैं। https://t.co/nOvKYBnjNr
इस ट्वीट के बाद अभिषेक ने ट्वीट कर लिखा कि ये यूपी कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल है। ध्यान दीजिएगा! खैर मैं इलाहाबाद विश्वविद्यालय का पढ़ा हूं। दुष्यंत के शब्दों में ही जवाब दूंगा, इसके बाद उन्होंने लिखा कि 'जरा-सा तौर-तरीकों में हेर-फेर करो, तुम्हारे हाथ में कालर हो, आस्तीन नहीं।'
ये यूपी कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल है। ध्यान दीजिएगा ??
— abhishek upadhyay (@upadhyayabhii) February 9, 2022
खैर मैं इलाहाबाद विश्वविद्यालय का पढ़ा हूँ। दुष्यंत के शब्दों में ही जवाब दूंगा-
"ज़रा-सा तौर-तरीक़ों में हेर-फेर करो
तुम्हारे हाथ में कालर हो, आस्तीन नहीं" ☺️☺️ https://t.co/ZRGXnyKu0H
कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर से इस प्रकार का ट्वीट आने के बाद लोग इस ट्वीट की भरसक निंदा कर रहे हैं। 'टीवी9' के मैनेजिंग ए़डिटर संत प्रसाद राय समेत कई मीडिया कर्मियों ने इस भाषा पर आपत्ति जताई है। संत प्रसाद राय ने ट्वीट कर लिखा, एक रिपोर्टर जब सवाल पूछता है,तो क्यों चुभता है? रिपोर्टर अपना काम करता है,नेता अपना काम करें। हम सब इस लोकतंत्र का हिस्सा हैं।दिक्कत ये है कि जिनसे सवाल पूछो उन्हें रिपोर्टर की मंशा संदिग्ध लगने लगती है। सवाल पूछते वक्त हम किसी से प्रभावित नहीं होते,यकीन रखिए।
एक रिपोर्टर जब सवाल पूछता है,तो क्यों चुभता है? रिपोर्टर अपना काम करता है,नेता अपना काम करें।हम सब इस लोकतंत्र का हिस्सा हैं।दिक़्क़त ये है कि जिनसे सवाल पूछो उन्हें रिपोर्टर की मंशा संदिग्ध लगने लगती है।सवाल पूछते वक्त हम किसी से प्रभावित नहीं होते,यक़ीन रखिए।@upadhyayabhii https://t.co/8pPdntBkcY
— Sant Prasad Rai (@santprai) February 9, 2022
बता दें कि कर्नाटक में हिजाब पहनकर कक्षा में बैठने का विवाद इतना बढ़ गया है कि उसने हिंसा तक को जन्म दे दिया है।
टैग्स मीडिया प्रियंका गांधी टीवी 9