होम / टीवी / NCPCR का सोनी पिक्चर्स को नोटिस, डांस शो में बच्चे से पूछा गया अश्लील सवाल

NCPCR का सोनी पिक्चर्स को नोटिस, डांस शो में बच्चे से पूछा गया अश्लील सवाल

'सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन' (Sony Entertainment Television) का चर्चित डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर-चैप्टर 3' एक एपिसोड को लेकर विवादों में आ गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

'सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन' (Sony Entertainment Television) का चर्चित डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर-चैप्टर 3' एक एपिसोड को लेकर विवादों में आ गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर शो का एक विवादित वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने इस पर संज्ञान लिया है। NCPCR ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स को एक नोटिस भेजा है और इस वीडियो को हटाकर अगले 7 दिन में एक्शन टेकन रिपोर्ट सबमिट करने को कहा है। 

बता दें कि इस वीडियो में शो के जजेस शिल्पा शेट्‌टी, अनुराग बसु और गीता कपूर एक छोटे बच्चे से अश्लील सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर टेलीकास्ट होने वाले बच्चों के डांस रियलिटी शो -सुपर डांसर चैप्टर-3' के एक एपिसोड का है।

शो के एक एपिसोड में तीनों जजेस ने नेशनल चैनल पर एक बच्चे से उसके पैरेंट्स के अंडरगारमेंट्स पर बात की थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे के पिता असहज हैं फिर भी जजेस इस बारे में बात करते रहते हैं। इतना ही नहीं वीडियो में यह बच्चा अपने पैरेंट्स की पर्सनल लाइफ डिटेल्स भी शेयर कर रहा है।

अब चार साल बाद NCPCR ने इस मामले में तीनों जजेस, मेकर्स और चैनल पर लीगल एक्शन लिया है।

लोकप्रिय ट्विटर हैंडल जेम्स ऑफ बॉलीवुड द्वारा इसे साझा करने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस तरह की सामग्री को बढ़ावा देने के लिए प्रड्यूसर्स और चैनल पर NCPCR से कार्रवाई की मांग की गई।

NCPCR के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र में, आयोग ने कहा कि आयोग को ट्विटर पर सुपर डांसर चैप्टर 3 नाम के बच्चों के डांस शो का एक वीडियो मिला, जो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था। क्लिप में जज मंच पर नाबालिग प्रतिभागी बच्चे से उसके माता-पिता के बारे में अश्लील और यौन रूप से स्पष्ट सवाल पूछते नजर आ रहे थे। यह पत्र सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स की शिकायत अधिकारी शाइस्ता नकवी को संबोधित था।

आयोग ने टिप्पणी की कि नाबालिग बच्चे से पूछे गए सभी प्रश्न अनुचित और परेशान करने वाले थे। CPCR अधिनियम, 2005 की धारा 13 (i) (जे) के तहत संज्ञान लेते हुए, आयोग ने कहा कि चैनल ने किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत प्रावधानों का उल्लंघन किया है। आयोग ने यह भी देखा कि वीडियो में प्रस्तुत सामग्री ने NCPCR द्वारा 'मनोरंजन उद्योग और किसी भी वाणिज्यिक मनोरंजन गतिविधि में बच्चों और किशोरों की भागीदारी के लिए दिशानिर्देश' के तहत निर्धारित दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है।


टैग्स डांस रियलिटी शो राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन सुपर डांसर-चैप्टर 3  सोशल मीडिया  वीडियो वायरल
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

18 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

17 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

18 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

18 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

18 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago