होम / टीवी / अब ‘टाइम्स नेटवर्क’ से जुड़े पत्रकार विनोद मिश्रा, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

अब ‘टाइम्स नेटवर्क’ से जुड़े पत्रकार विनोद मिश्रा, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

टीवी पत्रकार विनोद मिश्रा ने टाइम्स नेटवर्क के साथ मीडिया में अपनी नई पारी का आगाज किया है। उन्होंने इस समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ लखनऊ में जॉइन किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

टीवी पत्रकार विनोद मिश्रा ने टाइम्स नेटवर्क (Times Network) के साथ मीडिया में अपनी नई पारी का आगाज किया है। उन्होंने इस समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) लखनऊ में जॉइन किया है। वह यहां ब्यूरो की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले विनोद मिश्रा लखनऊ में ‘दैनिक भास्कर’ डिजिटल में कार्यरत थे और यूपी टीम को लीड कर रहे थे।

अपने 18 साल के पत्रकारिता के करियर में तमाम बड़े खुलासे और बड़ी स्टोरी करने वाले विनोद मिश्रा ने अपने करियर की शुरुआत क्राइम शो ‘सनसनी‘ और ‘रेड अलर्ट‘ से की। यहां विनोद ने कई सारे स्टिंग ऑपरेशंस भी किए। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक ‘न्यूज24‘ में काम किया और यहां क्राइम टीम को भी हेड किया।

इसके बाद वर्ष 2014 में वह ‘न्यूज नेशन‘ जॉइन कर लखनऊ पहुंचे। यूपी की राजनीति की अच्छी समझ रखने वाले विनोद मिश्रा ने ‘न्यूज नेशन‘ के बाद ‘जी न्यूज यूपी’ में तकरीबन दो साल तक काम किया। इसके बाद वह ’दैनिक भास्कर’ से जुड़ गए और यहां यूपी टीम को लीड किया। अब करीब डेढ़ साल बाद ’दैनिक भास्कर’ को अलविदा कहकर उन्होंने ‘टाइम्स नेटवर्क’ के साथ टीवी में वापसी की है।

मूल रूप से गोपालगंज (बिहार) के रहने वाले विनोद मिश्रा लंबे समय से गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में रह रहे हैं। उन्होंने गोरखपुर से ग्रेजुएशन की है। इसके अलावा ‘राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी’ से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से विनोद मिश्रा को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स टाइम्स नेटवर्क नई पारी नियुक्ति टाइम्स नाउ नवभारत जॉइनिंग विनोद मिश्रा
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

12 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

13 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

13 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago