होम / टीवी / अब इस न्यूज चैनल पर नजर आएंगी युवा टीवी पत्रकार ऋचा शर्मा

अब इस न्यूज चैनल पर नजर आएंगी युवा टीवी पत्रकार ऋचा शर्मा

युवा टीवी पत्रकार ऋचा शर्मा ने ‘न्यूज18’ (News18) में अपनी पारी को विराम दे दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

युवा टीवी पत्रकार ऋचा शर्मा ने ‘न्यूज18’ (News18) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह करीब दो साल से हैदराबाद में तैनात थीं और बतौर एंकर ‘न्यूज18‘ (बिहार/झारखंड) में अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। 

ऋचा शर्मा अब मीडिया में अपनी नई पारी की शुरुआत ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह के साथ करने जा रही हैं। वह इस समूह के चैनल ‘बिहार तक’ (Bihar Tak) में बतौर एंकर/एसोसिएट प्रड्यूसर अपनी भूमिका निभाएंगी।

मूल रूप से बेतिया (बिहार) की रहने वालीं ऋचा शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब तीन साल का अनुभव है। पटना वीमेंस कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट ऋचा शर्मा ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत 'दैनिक भास्कर' के साथ इंटर्न के तौर पर की। उसके बाद पटना में डिजिटल मीडिया में काम किया।

इसके कुछ समय बाद वह ‘न्यूज18‘ आ गईं और ‘न्यूज18‘ (बिहार/झारखंड) में अपनी भूमिका संभालने लगीं। शुरुआत में उनकी नियुक्ति डेस्क पर हुई थी, इसके बाद यहीं उन्हें एंकरिंग का मौका मिला। इसके अलावा हैदराबाद में ‘न्यूज18‘ डिजिटल टीम की शुरुआत भी की।

बता दें कि पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा शर्मा फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखने का भी कार्य करती हैं। उनकी शॉर्ट फिल्म ‘ललक’ को अमेरिका में ‘द सिन फेस्टिवल बेस्ट अवार्ड’ भी दिया गया है। हाल ही में ऋचा को पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। ऋचा को कविता लिखने का भी शौक है। वह कई बार पत्रकार कवि सम्मेलन में भी हिस्सा ले चुकी हैं। समाचार4मीडिया की ओर से ऋचा शर्मा को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स नई पारी नियुक्ति ऋचा शर्मा अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग इंडिया टुडे न्यूज
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

6 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

5 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

6 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

6 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

6 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

18 hours ago