होम / टीवी / एक बार फिर 'न्यूज़ नेशन' से जुड़े पत्रकार रमेश भट्ट : लाएंगे यह नया शो
एक बार फिर 'न्यूज़ नेशन' से जुड़े पत्रकार रमेश भट्ट : लाएंगे यह नया शो
जाने-माने टीवी एंकर रमेश भट्ट पिछले एक दशक से भी अधिक समय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें पूरी रिसर्च के साथ खबर दिखाने के लिए जाना जाता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
वरिष्ठ पत्रकार रमेश भट्ट ने एक बार फिर टीवी मीडिया में वापसी की है। उन्होंने हिंदी न्यूज़ चैनल 'न्यूज़ नेशन' के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। चैनल ने इस बाबत अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट भी किया है और जानकारी दी है कि चैनल पर जल्द ही उनका नया शो आने वाला है।
इस शो का नाम 'जो कहूंगा सच कहूंगा' होगा। आपको बता दें, जाने-माने टीवी एंकर रमेश भट्ट पिछले एक दशक से भी अधिक समय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें पूरी रिसर्च के साथ खबर दिखाने के लिए जाना जाता है। इससे पहले भी वो 'न्यूज़ नेशन' के साथ काम कर चुके हैं।
जर्नलिज्म व मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके रमेश भट्ट स्पष्टवादी, विश्लेषणात्मक और शोध-आधारित टीवी एंकरिंग/रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी खोज देश की बड़ी समस्याओं और मुद्दों को उजागर करने पर रहती है और इसके लिए वे कड़ी मेहनत और निष्पक्ष एंकरिंग/रिपोर्टिंग के जरिए पत्रकारिता क्षेत्र के उच्च मानकों का भी पालन करते हैं।
रमेश ने लोकसभा टीवी में सात साल बिताए, जहां उन्होंने ‘एजेंडा’, ‘संसद नामा’, ‘हाउस हाइलाइट्स’ (लोकसभा की कार्यवाही/वर्तमान मुद्दों पर आधारित कार्यक्रम), ‘मैंडेट 2004, 2009, 2014’ (लोकसभा चुनावों पर कार्यक्रम, जिसमें 10 घंटे तक का लाइव शो शामिल है) और ‘लोक मंच’ (आम आदमी से संबंधित राजनीतिक और विकास संबंधी मुद्दों पर विशेषज्ञों के एक पैनल के साथ लाइव चर्चा)। प्रोग्राम को होस्ट किया।
उन्होंने 'मुख्यमंत्री जी' कार्यक्रम को भी होस्ट किया है, जिसमें उन्होंने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों का इंटरव्यू लिया। समाचार4मीडिया की ओर से उन्हें इस नई पारी के लिए अनेक शुभकामनाएं।
न्यूज नेशन पर बहुत जल्द आ रहा नया शो...'जो कहूंगा, सच कहूंगा'#jokahungasachkahunga #newsnationtv #tvshow #newsupdate #specialshow | @Rameshbhimtal pic.twitter.com/DM7iCLxRTW
— News Nation (@NewsNationTV) May 25, 2025
टैग्स