होम / टीवी / सहारा को बाय बोल अब इस चैनल से जुड़ीं न्यूज एंकर प्रिया राज
सहारा को बाय बोल अब इस चैनल से जुड़ीं न्यूज एंकर प्रिया राज
मूल रूप से पटना की रहने वाली प्रिया राज पूर्व में कई मीडिया प्रतिष्ठानों के साथ काम कर चुकी हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
करीब ढाई साल से ‘सहारा समय’ में बतौर एंकर काम कर रहीं पत्रकार प्रिया राज ने अब यहां से बाय बोल दिया है। उन्होंने अपना नया सफर अब ‘इंडिया न्यूज’ हरियाणा से शुरू किया है। उन्होंने यहां पर बतौर एंकर काम शुरू कर दिया है।
बिहार के पटना की रहने वाली प्रिया राज की शुरुआती पढ़ाई पटना में हुई। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से प्राप्त की। प्रिया ने पढ़ाई के साथ-साथ कई मीडिया प्रतिष्ठानों में काम शुरू कर दिया था। ‘सहारा’ से पहले वह ‘हिंदी ख़बर’, ‘अमर उजाला’ और ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ के साथ भी काम कर चुकी हैं।
लगभग ढाई साल पहले प्रिया ‘सहारा समय’ के साथ जुड़ी थीं। वहां वो मुख्यतः बिहार-झारखंड चैनल में एंकरिंग करती थीं। हाल ही में बिहार में चमकी बुखार के कहर पर प्रिया की कवरेज को काफी सराहना मिली थी, इसके लिए प्रिया को कई अवार्ड्स से भी नवाजा गया था।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स इंडिया न्यूज सहारा प्रिया राज न्यूज एंकर