होम / टीवी / एंकर ज्योत्सना बेदी ने इस न्यूज चैनल के साथ किया नए सफर का आगाज

एंकर ज्योत्सना बेदी ने इस न्यूज चैनल के साथ किया नए सफर का आगाज

टीवी एंकर ज्योत्सना बेदी ने ‘रिपब्लिक भारत’ चैनल में अपनी पारी को विराम दे दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

टीवी एंकर ज्योत्सना बेदी ने ‘रिपब्लिक भारत’ चैनल में अपनी पारी को विराम दे दिया है। ‘रिपब्लिक भारत’ की शुरुआत के साथ ही वह इस चैनल के साथ जुड़ी हुई थीं। उन्होंने अपना सफर अब ‘टाइम्स नाउ’ चैनल के साथ शुरू किया है। यहां वह करेसपॉन्डेंट कम एंकर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी।

मीडिया के क्षेत्र में करीब नौ साल से सक्रिय ज्योत्सना ‘रिपब्लिक भारत’ से पहले ‘न्यूज24’में प्रड्यूसर व एंकर के पद पर कार्यरत थीं। ‘न्यूज24’ के साथ ज्योत्सना की यह दूसरी पारी थी।

इससे पहले ‘न्यूज24’ से वह एक दिसंबर 2014 को जुड़ी थीं और करीब ढाई साल तक यहां रहीं। यहां वह दो घंटे का मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन ‘जागो इंडिया’ और एक घंटे का स्पेशल शो ‘कालचक्र’ (ज्योतिष आधारित शो) व ‘संजीवनी’ (हेल्थ शो) होस्ट करती थीं। इसके अतिरिक्त वे जनरल न्यूज बुलेटिन में भी नजर आती थीं।

‘न्यूज24’ से पहले वह ZEE मीडिया समूह में भी काम कर चुकी हैं, जहां वह ‘ZEE हिन्दुस्तान’ में एंकर के साथ-साथ असोसिएट प्रड्यूसर की भूमिका में थीं। ‘ZEE हिन्दुस्तान’ में ज्योत्सना के दो शो 'बीएसएफ की कमांडो बेटियां' और 'ताकत वतन की हमसे है', काफी लोकप्रिय रहे हैं।

वह मई, 2017 से ZEE मीडिया के साथ जुड़ी हुईं थीं, जहां एक साल की पारी के दौरान उन्होंने ‘ZEE हिन्दुस्तान’ के अलावा समूह के अन्य चैनलों ‘ZEE राजस्थान’ और ZEE बिहार-झारखंड’ में भी अपना योगदान दिया था। शाम की चुनावी डिबेट से लेकर अलग-अलग मुद्दों पर उन्होंने बेहतरीन एंकरिंग का प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने कई इंटरव्यू भी किए।

15 अगस्त पर बनाए गए उनके शो के लिए उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में ‘राष्ट्रीय मीडिया सम्मान’ (डॉ. राधा कृष्ण मेमोरियल नेशनल मीडिया नेटवर्क अवॉर्ड्स-2017) से सम्मानित किया जा चुका है। 

ज्योत्सना बेदी ने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत न्यूज एजेंसी ‘यूएनआई’ (UNI) से बतौर ट्रेनी की थी, इसके बाद वह जून, 2013 में हिंदी न्यूज चैनल ‘पी7’ से जुड़ गईं, जहां उन्हें न्यूज एंकरिंग की बारीकियों को सीखने का मौका मिला। इसके अलावा वे यहां असिटेंट प्रड्यूसर के तौर पर रनडाउन भी संभालती थीं और हरियाणा न्यूज बुलेटिन के लिए आउटडोर वॉकथ्रू भी करती थीं।

ज्योत्सना बेदी ने ‘दैनिक नवज्योति’ अखबार और ‘ऑल इंडिया रेडियो’ में इंटर्नशिप की है। मीडिया सक्सेस एकैडमी (Media Success Academy) से उन्होंने एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा लिया है।

समाचार4मीडिया की ओर से ज्योत्सना बेदी को नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स टाइम्स नाउ रिपब्लिक भारत ज्योत्सना बेदी
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

14 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

14 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

14 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

15 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago