होम / टीवी / युवा टीवी पत्रकार जास्मिन शर्मा ने अब इस मीडिया ग्रुप से की नई शुरुआत

युवा टीवी पत्रकार जास्मिन शर्मा ने अब इस मीडिया ग्रुप से की नई शुरुआत

मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वालीं जास्मिन शर्मा मीडिया में आने से पहले थियेटर भी कर चुकी हैं

पंकज शर्मा 6 years ago

युवा टीवी पत्रकार जास्मिन शर्मा ने अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) को रीजनल चैनल 'जी राजस्थान' में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर जॉइन किया है। जी मीडिया के साथ अपनी नई पारी शुरू करने से पूर्व वह न्यूज18 में काम कर रही थीं।  

मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वालीं जास्मिन शर्मा ने शिमला से स्कूली पढ़ाई करने के बाद पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज (Fergusson college) से बीएससी की है। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन (MA) किया है। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने ‘आजतक’, मुंबई से सबसे पहले इंटर्नशिप की। इसके बाद उन्हें ‘बिग सिनर्जी मीडिया लिमिटेड’ के साथ दो महीने इंटर्नशिप करने का मौका मिला। इसी दौरान उन्होंने  ‘आकाशवाणी’ शिमला में भी काम किया और तमाम रिकॉर्डिंग्स/प्रोग्राम्स किये।

पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने करीब तीन महीने पब्लिक रिलेशंस के क्षेत्र में भी काम किया, लेकिन वहां मन नहीं लगा तो फिर मीडिया के क्षेत्र में वापसी करते हुए ‘इंडिया टीवी’ न्यूज चैनल के साथ इंटर्नशिप से शुरुआत की। करीब एक साल ‘इंडिया टीवी’ में काम करने के बाद उन्होंने यहां से अलविदा कहकर ‘न्यूज18’ को जॉइन कर लिया। यहीं उन्होंने न्यूज एंकरिंग सीखीं और इन दिनों न्यूज18 मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ में बतौर न्यूज एंकर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। अब वे ‘जी मीडिया’ पहुंची हैं।

बता दें कि जास्मिन शर्मा के पिता सुरेश शर्मा दिल्ली में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के निदेशक हैं और  मम्मी भी कलाकार हैं। घर में बचपन से थियेटर का माहौल होने के कारण वह मीडिया में आने से पहले खुद भी थियेटर कर चुकी हैं।


टैग्स जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड न्यूज18 जास्मिन शर्मा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago