होम / टीवी / अब इस चैनल में एसोसिएट एडिटर बने पत्रकार अश्विनी मिश्रा
अब इस चैनल में एसोसिएट एडिटर बने पत्रकार अश्विनी मिश्रा
अश्विनी मिश्रा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का 18 साल से ज्यादा का अनुभव है। पूर्व में वह तमाम मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर अपनी भूमिकाएं निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
पत्रकार अश्विनी मिश्रा ने न्यूज चैनल ‘सहारा समय’ (मप्र/छत्तीसगढ़) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यहां पर बतौर एसोसिएट एडिटर जॉइन किया है। अश्विनी मिश्रा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का 18 साल से ज्यादा का अनुभव है। पूर्व में वह तमाम मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर अपनी भूमिकाएं निभा चुके हैं। ‘सहारा समय’ के साथ अपनी नई पारी शुरू करने से पहले अश्विनी मिश्रा डिजियाना ग्रुप में ग्रुप कंसल्टेंट के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया के साथ बातचीत में अश्विनी मिश्रा ने बताया कि वह पूर्व में ‘जी’ (मप्र/छत्तीसगढ़) में रेजिडेंट एडिटर के पद पर काम कर चुके हैं। ‘ईटीवी नेटवर्क’ में एडिटर की भूमिका निभाने के अलावा वह हिंदी खबर से भी जुड़े रहे हैं।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश में कासगंज के रहने वाले अश्विनी मिश्रा ने आगरा यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘मून टीवी’ चैनल से की थी। इसके बाद अमर उजाला और फिर तमाम मीडिया संस्थानों में अपनी भूमिका निभाते हुए वह यहां पहुंचे हैं। समाचार4मीडिया की ओर से अश्विनी मिश्रा को नई पारी के लिए शुभकामनाएं।
टैग्स सहारा समय अश्विनी मिश्रा