होम / टीवी / क्या ’NDTV’ से जुड़ने जा रहे हैं शुभांकर मिश्रा?
क्या ’NDTV’ से जुड़ने जा रहे हैं शुभांकर मिश्रा?
संस्थान से जुड़े उच्च स्तरीय सूत्रों का कहना है कि अभी इस बारे में शुभांकर मिश्रा से बातचीत चल रही है। फिलहाल कुछ तय नहीं हुआ है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
टीवी पत्रकार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शुभांकर मिश्रा के बारे में खबर है कि वह जल्द ही ‘एनडीटीवी’ (NDTV) से जुड़ सकते हैं। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के मुताबिक वह यहां बतौर कंसल्टेंट शामिल होंगे और रात आठ बजे का शो करेंगे। इसके साथ ही वह अपना यूट्यूब और पॉडकास्ट चलाते रहेंगे।
समाचार4मीडिया की टीम ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि के लिए चैनल प्रबंधन और शुभाकंर मिश्रा से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक वहां से प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी। वहां से प्रतिक्रिया मिलते ही इस खबर को अपडेट किया जाएगा। हालांकि, संस्थान से जुड़े उच्च स्तरीय सूत्रों का कहना है कि अभी इस बारे में शुभांकर मिश्रा से बातचीत चल रही है। फिलहाल कुछ तय नहीं हुआ है।
बता दें कि करीब दो साल पहले टीवी न्यूज की दुनिया को अलविदा कहने के बाद से शुभांकर मिश्रा अपना यूट्यूब चैनल @shubhankarmishraofficial चला रहे हैं, जहां उनके 5.75 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। यहां अपने पॉडकास्ट 'Unplugged' में वह विभिन्न विषयों पर चर्चित हस्तियों के साथ गहन बातचीत करते हैं।
शुभांकर मिश्रा इससे पहले हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (AakTak) से जुड़े हुए थे। उन्होंने करीब डेढ़ साल तक इस चैनल में बतौर न्यूज एंकर अपनी भूमिका निभाई थी, इसके बाद जुलाई 2023 में उन्होंने इस चैनल को अलविदा बोल दिया था।
‘आजतक’ से पहले शुभाकंर मिश्रा करीब तीन साल तक ‘टीवी9’ (TV9) में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। शुभांकर मिश्रा अब तक तमाम मीडिया चैनल्स में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। ‘टीवी9’ से पहले वह ‘जी न्यूज’ (Zee News) के साथ जुड़े हुए थे। इसके अलावा पूर्व में वह ‘इंडिया न्यूज’ (India News) में भी बतौर न्यूज एंकर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
अपने अब तक के करियर में शुभांकर मिश्रा तमाम महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को अंजाम दे चुके हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण ‘टाइगर हिल्स’ (Tiger Hills) से रिपोर्टिंग रही है, जहां कारगिल युद्ध हुआ था। शुभांकर मिश्रा की सोशल मीडिया पर काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
टैग्स