होम / टीवी / इंडिया टीवी की क्रांतिकारी पहल, HD में लॉन्च हुआ 'इंडिया टीवी स्पीड न्यूज' चैनल
इंडिया टीवी की क्रांतिकारी पहल, HD में लॉन्च हुआ 'इंडिया टीवी स्पीड न्यूज' चैनल
यह चैनल मुख्य रूप से मिडल से हाई-मिडल क्लास के 25 से 45 साल की उम्र के ऑडिएंस को टारगेट करते हैं, जो प्राइम-टाइम के दौरान हाई-क्वालिटी, विजुअली अपीलिंग कॉन्टेंट को प्राथमिकता देते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
न्यूज ब्रॉडकास्टिंग में देश के दिग्गज न्यूज चैनल इंडिया टीवी ने भारत के पहले 24 घंटे चलने वाले फास्ट न्यूज चैनल 'इंडिया टीवी स्पीड न्यूज' के लॉन्च की घोषणा की है। ये एक एचडी चैनल है और इसे दर्शकों के लिए खासतौर पर डिज़ाइन किया गया है।
इंडिया टीवी स्पीड न्यूज तेज़ी से बढ़ते दर्शकों को ध्यान में रखता है। 65% से ज़्यादा हिंदी न्यूज दर्शक ऐसे हैं, जो फास्ट न्यूज फॉर्मेट पसंद करते हैं। इसके अलावा, 78% एचडी दर्शक 15 से 50 आयु वर्ग के हैं, जो सुपीरियर क्वालिटी और एंगेजिंग कॉन्टेंट को महत्व देते हैं।
यह चैनल मुख्य रूप से मिडल से हाई-मिडल क्लास के 25 से 45 साल की उम्र के ऑडिएंस को टारगेट करते हैं, जो प्राइम-टाइम के दौरान हाई-क्वालिटी, विजुअली अपीलिंग कॉन्टेंट को प्राथमिकता देते हैं।
इंडिया टीवी की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन ने कहा, एचडी में इंडिया टीवी स्पीड न्यूज चैनल के लॉन्च के साथ, हम अपने मॉडर्न ऑडिएंस की जरूरतों को पूरा करने वाले फॉर्मेट में सबसे तेज, सबसे भरोसेमंद समाचार प्रदान करके न्यूज ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री में एक नया बेंचमार्क सेट कर रहे हैं।
इस 24 घंटे के फास्ट न्यूज चैनल के लॉन्च के साथ, इंडिया टीवी स्पीड न्यूज, फास्ट न्यूज के लिए भारत के लीडिंग सोर्स के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए तैयार है।
टैग्स